LOADING...
राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला: बृजभूषण शरण बोले- सच बोला तो परेशानी में आऊंगा
राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने दिया बयान

राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला: बृजभूषण शरण बोले- सच बोला तो परेशानी में आऊंगा

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर बयान दिया है। लोकसभा के 6 बार सांसद रहे बृजभूषण ने गुरुवार को पत्रकारों से चंदा चोरी के विवाद पर कहा कि अगर वह सच बोल देंगे तो बहुत परेशानी में आ जाएंगे क्योंकि वो बहुत बड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि सच बोलने की उनकी हिम्मत नहीं है।

दावा

क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

पत्रकार ने बृजभूषण से पूछा कि आपको अयोध्‍या से बहुत लगाव है, अब वहां दानपात्र चोरी हो रहा है, क‍ितना गंभीर प्रकरण है ये? इसपर पूर्व सांसद बोले, "अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं। इसलिए डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं। इतनी हिम्मत हमारी अभी नहीं है। कभी समय आएगा तो सच बोलेंगे।" उन्होंने कहा कि वह सच बोलकर परेशानी में आ जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

पूर्व सांसद का बयान

Advertisement

विवाद

क्या है राम मंदिर का चंदा चोरी विवाद?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7 जून को सबसे पहले एक्स पर एक पोस्ट करके चंदा चोरी का मामला उठाया था। उन्होंने लिखा था कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई ह और कोई सफाई देना नहीं चाहता है। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी निशाना साधा था। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने सामने आकर दावे को पूरी तरह सच बताया।

Advertisement