LOADING...
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले पर शंकराचार्य और महंत कमलनयन दास ने क्या कहा?
आयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर शंकराचार्य और महंत कमलनयन दास का बयान

राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले पर शंकराचार्य और महंत कमलनयन दास ने क्या कहा?

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के कथित चंदे की चोरी के विवाद पर धर्म गुरुओं के बयान आने लगे हैं। गुरुवार को जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बयान दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या में शिला पूजन से चोरी हो रही है और कमल नयन दास ने कहा कि जांच करने वाले खुद बेईमान है।

बयान

क्या बोले शंकराचार्य?

शंकराचार्य ने कहा, "वहां तो (राम मंदिर) लगातार चोरी हो रही है, वहां तो शिला पूजन के दौरान चोरी हुई और उसके बाद जब राम जन्मभूमि का मंदिर बनने लगा तो प्लॉट बिकने लगे। 2-2 मिनट में प्लॉट करोड़ में हो जाता था। अब ये वाली चोरी हो रही है। जब वहां चंपत राय (ट्रस्ट के महासचिव) बैठे हैं, तो चंपत का मतलब ही है ले के भाग जाना। तो आपको समझ जाना चाहिए कि क्या होने वाला है।"

बयान

कमल नयन दास ने क्या कहा?

कमल नयन दास ने पत्रकार से कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच करने वाले सब बेईमान है तो क्या जांच होगी। उन्होंने कहा, "सब बेईमान है, कौन दूध का धुला है। जो हल्ला मचा रहे हैं, वे दूध के धुले हैं? जांच कौन करेगा? भगवान ही जांच करेंगे। जो रिक्शे-साइकिल पर चलते थे, बड़ी-बड़ी गाड़ियों पर चल रहे, बड़े-बड़े मकान बन गए, अब किसका-किसका नाम गिनाऊं। जो जैसा करेगा, उसका फल निश्चित मिलेगा, भगवान उसे दंड देंगे।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

शंकराचार्य का बयान

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

कमल नयन दास का बयान

विवाद

क्या है चंदा चोरी मामला?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7 जून को सबसे पहले एक्स पर एक पोस्ट करके चंदा चोरी का मामला उठाया था। उन्होंने लिखा था कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई ह और कोई सफाई देना नहीं चाहता है। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी निशाना साधा था। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने सामने आकर दावे को पूरी तरह सच बताया।

Advertisement