ऋषिकेश के नीर वाटर फॉल में पर्यटकों ने मारपीट की, प्रवेश शुल्क मांगने पर बिगड़े
क्या है खबर?
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंच रहे पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। यहां के तपोवन स्थित नीर वाटर फॉल में प्रवेश शुल्क मांगने पर कुछ पर्यटक स्थानीय समिति के लोगों से उलझ गए और बात इतनी बढ़ गई की मारपीट तक पहुंच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
घटना
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ पर्यटक पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से नीट वाटर फॉल पहुंचे थे। यहां उनसे प्रवेश शुल्क मांगा गया, जिसको पर्यटकों ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद समिति के कर्मचारियों ने बहस की तो मारपीट शुरू हो गई। कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच डंडों से मारपीट हुई है, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आदेश, सत्यप्रकाश और लोकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ट्विटर पोस्ट
मारपीट का वीडियो
पुलिस का स्टीकर लगी कार लेकर पहुंचे उत्तरप्रदेश के टूरिस्ट से ऋषिकेश के तपोवन स्थित नीर वाटर फॉल में एंट्री फीस मांगी तो उन्होंने इंकार किया। स्थानीय समिति के कर्मचारियों ने जब गाड़ी को प्रवेश से रोका तो टूरिस्ट ने उनकी लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। हमले में कई कर्मचारी घायल हो गए।… pic.twitter.com/VdT5gD81Gv
— thehillnews.in (@thehill_news) June 11, 2026
मारपीट
पिछले दिनों भिड़े थे पर्यटक और राफ्टिंग गाइड
यह पहली बार नहीं है, जब ऋषिकेश में स्थानीय कर्मचारी और पर्यटकों के बीच मारपीट हुई हो। कुछ दिन पहले तपोवन में ही नीम बीच पर पर्यटकों और स्थानीय राफ्टिंग गाइड के बीच लात और घूंसे चले थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। कुछ दिन पहले तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एक पर्यटक ने खच्चरवाले के सिर पर कड़ा मार दिया था, जिससे वह घायल हो गया था।