LOADING...
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे में नया मोड़, चालक बोला- हादसे के समय मैं चला रहा था कार
कानपुर के लेम्बोर्गिनी हादसे में कार चालक ने हादसे की जिम्मेदारी ली

कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे में नया मोड़, चालक बोला- हादसे के समय मैं चला रहा था कार

लेखन गजेंद्र
Feb 11, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से हुए हादसे के मामले में नया मोड़ आया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को बचाने के लिए उनके चालक मोहन को आगे किया गया है। बुधवार को कोर्ट में मोहन ने आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी थी, जिसमें बताया गया है कि रविवार को हादसे के समय शिवम नहीं बल्कि मोहन कार चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने मोहन के दावे को मानने से इनकार कर दिया है।

दावा

मोहन ने क्या कहा?

मोहन ने कोर्ट परिसर में मीडिया से कहा, "मुझे कार चलाने के लिए बुलाया गया था। मैं सभी तरह की गाड़ी चला लेता हूं। लेम्बोर्गिनी में 9 गियर ऑटोमैटिक होते हैं। मैं हादसे के बाद कहीं नहीं गया, बल्कि कोने में खड़ा था। पुलिस के आने के बाद थाने गया हूं। शिवम दूसरी गाड़ी में ले गए थे।" मोहन ने ये भी बताया कि शिवम के बेहोश होने से उनको संभालने के चक्कर में उनसे गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी।

जांच

मंगलवार शाम को अचानक आया था नया मोड़

पुलिस का कहना है कि तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम ही कार चला रहे थे, जिसके कई सबूत उनके पास है। मुकदमे में शिवम का नाम जोड़ा गया है। हालांकि, मंगलवार शाम को मिश्रा ने अचानक पुलिस के पास पहुंचकर बयान दिया कि हादसे के समय कार मोहन चला रहा था, जो उनका चालक है। मिश्रा ने बताया कि शिवम कानपुर में नहीं दिल्ली में है और डॉक्टर ने उसको कहीं आने-जाने से मना किया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

चालक मोहन ने दिया बयान

Advertisement