LOADING...
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा 4 दिन बाद पकड़ा गया, कुछ घंटों में जमानत मिली
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत मिली

कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा 4 दिन बाद पकड़ा गया, कुछ घंटों में जमानत मिली

लेखन गजेंद्र
Feb 12, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी हादसे के मामले में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा (45) को स्थानीय कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने हादसे के 4 दिन बाद गुरुवार को शिवम को दिल्ली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था और 14 दिन की हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने हिरासत की अर्जी को निरस्त करते हुए 20,000 रुपये के मुचलके पर शिवम को जमानत दे दी है।

जांच

किस आधार पर कोर्ट ने दी जमानत?

बताया जा रहा है कि शिवम ने कोर्ट में खुद अपनी पैरवी की थी। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस की नोटिस प्रक्रिया पर सवाल उठाया। इस दौरान विवेचक 2 बार नोटिस देने का प्रमाण कोर्ट में नहीं पेश कर पाए, जिसके बाद कोर्ट ने शिवम को जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने शिवम से पुलिस की जांच में सहयोग करने को कहा है। बता दें कि पुलिस ने शिवम को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

जांच

पुलिस जांच में आरोपी मिला है शिवम

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उसकी जांच में हादसे के दिन शिवम लेम्बोर्गिनी कार में सवार था और कार चला रहा था, जबकि एक दिन पहले ही उसके चालक मोहन ने कोर्ट में दावा किया कि कार शिवम नहीं बल्कि वह चला रहा था। पुलिस ने मामले में सभी सबूत कोर्ट में रखने की बात कही थी। केके मिश्रा ने भी हादसे के एक दिन बाद पुलिस को बताया था कि कार चालक मोहन था न कि शिवम।

Advertisement