LOADING...
ट्रंप ने मोदी को ऐसा क्या कहा, जिससे भारत हुआ नाराज? उचित कार्रवाई की बात कही
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर पुराना वीडियो वायरल है (फाइल तस्वीर)

ट्रंप ने मोदी को ऐसा क्या कहा, जिससे भारत हुआ नाराज? उचित कार्रवाई की बात कही

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पिछले दिनों एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लोग सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं और केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। अब सरकार ने इस पर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने वीडियो पर राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी को लेकर कहा कि वह मामले पर उचित कार्रवाई करेगा।

बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी के बारे में क्या कहा था?

यह वीडियो अक्टूबर 2025 का है, जिसमें ट्रंप ओवल ऑफिस में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसमें ट्रंप कह रहे हैं, "मोदी महान व्यक्ति हैं, वह ट्रंप को पसंद करते हैं। अब, मुझे नहीं पता कि 'पसंद' शब्द का क्या अर्थ है, मैं नहीं चाहता कि आप इसे अन्यथा लें। मैं उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद नहीं करना चाहता, लेकिन आपको समझना होगा कि मैंने वर्षों से भारत को देखा है।"

बयान

भारत ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस वीडियो से संबंधित सवाल पूछा गया था। इस पर जायसवाल ने कहा, "मैंने वीडियो नहीं देखा है। लेकिन अगर सच में ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे।" इस वीडियो को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेतृत्व को सवालों के घेरे में ला रहा है।

Advertisement

विवाद

एपस्टीन फाइल्स विवाद और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बीच वीडियो

ट्रंप के बयान का वीडियो पुराना है, लेकिन यह हाल में वायरल हुआ है। इसने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद विपक्ष के गुस्से को और बढ़ा दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका के आगे झुकने की बात कही है और व्यापार समझौते को डर बताया। इस बीच, यह वीडियो साझा कर सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर ट्रंप किस बात को लेकर दबाव बना रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

इस वीडियो को लेकर हो रहा विवाद

Advertisement