मुंबई में मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, एक की मौत और कई लोग घायल
क्या है खबर?
मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां LBS रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इससे नीचे गुजर रहे ऑटो और कार को नुकसान पहुंचा और एक शख्स की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है।
घटना
कब और कहां हुई घटना?
घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है। पुलिस को घटना की सूचना दोपहर 12:20 बजे मिली। हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पिलर की चपेट में आई कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। BMC ने कहा, "दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर रिक्शा पर गिर गया। 3-4 लोगों के घायल होने की संभावना है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें घटना के बाद का दृश्य
#BREAKING : Metro Slab Collapsed: Mulund Metro Construction Slab Falls, Fear of People Being Trapped#Mumbai #Mulund #Metro #Slab #Collapsed pic.twitter.com/J3Iq5HMLEB
— mishikasingh (@mishika_singh) February 14, 2026
बयान
घटना के बारे में MMRDA ने क्या कहा?
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने कहा, 'पैरापेट सेगमेंट का एक हिस्सा ऊंचाई से गिर गया और पास से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। 2 लोगों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। मेट्रो प्रोजेक्ट टीम मौके पर है और BMC और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बचाव अभियान और घटनास्थल को सुरक्षित कर रही है।'