देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
कर्नाटक: इंजन में खराबी के कारण निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 2 घायल
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड एविएशन का निजी प्रशिक्षण विमान इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारत का पाकिस्तान पर 'जल प्रहार', चेनाब नदी पर सावलकोट परियोजना को दी मंजूरी
सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के पानी पर सख्ती करता जा रहा है। अब सरकार ने एक बड़े फैसले में जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बनने वाली सावलकोट जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है।
सूरजकुंड मेला हादसा: पुलिस पदक से सम्मानित थे इंस्पेक्टर जगदीश, अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे
हरियाणा के फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है और करीब 12 लोग घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की, दोनों देशों में ये हुए समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मलेशिया दौरे पर हैं। आज पेरदाना पुत्रा भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
राजस्थान: कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
राजस्थान के कोटा में बीती रात 3-मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई।
उत्तर भारत में धीरे-धीरे चढ़ने लगा पारा, पहाड़ी राज्यों में फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
देशभर में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम गलन और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। कोहरे का असर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
राजस्थान: कोटा में रेस्टोरेंट की इमारत गिरने से 2 लोग घायल, कई अन्य मलबे में दबे
राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर इलाके में संचालित एक रेस्टोरेंट की इमारत गिरने के बाद छात्रों सहित दर्जनों लोग मलबे में दब गए।
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 71 लाख रुपये का था इनाम
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साझा अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
मध्य प्रदेश के रीवा में रायपुर कर्चुलियांन थाना क्षेत्र के प्रयागराज नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर दिल दहलाने वाला हादसा हुआ।
क्या रूस से तेल खरीद में कटौती करेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि बाजार की स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुसार ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना भारत की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत का अहम बयान, कहा- संघ की पार्टी नहीं है भाजपा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 'संघ यात्रा के 100 वर्ष-नए क्षितिज' कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।
एक्ट ईस्ट नीति, प्रवासी समुदाय और व्यापार; भारत के लिए कितना अहम है मलेशिया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंच गए हैं। कुआलालंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर लेने आए। दोनों नेता एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट से निकले। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश में फांसी का दृश्य फिल्मा रही थी महिला, हादसे में चली गई जान
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 27 वर्षीय महिला की फांसी के दृश्य का वीडियो बनाते समय हादसा होने से मौत हो गई।
पीयूष गोयल ने बताई अमेरिका संग व्यापार समझौते की खासियत, बोले- डेयरी-कृषि में कोई रियायत नहीं
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कई जानकारियां दीं।
अमेरिका ने पाकिस्तान को कश्मीर पर दिया अहम संदेश, PoK को बताया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा
अमेरिका ने भारत के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को अहम संदेश दिया है।
यौन अपराधी एपस्टीन के घर गए थे अनिल अंबानी, स्वीडिश महिला की पेशकश हुई- रिपोर्ट
अमेरिका के यौन अपराधी और फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के बाद एपस्टीन मामले की आंच भारत तक पहुंचने लगी है।
दिल्ली में बाइक सवार की मौत के मामले में सहायक ठेकेदार गिरफ्तार, FIR भी दर्ज
दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा खुदवाए गए गड्ढे में गिरने से गुरुवार रात हुई बाइक सवार की मौत के मामले में सहायक ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है।
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया दौरे पर रवाना, क्या है एजेंडा और किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के न्योते पर ये यात्रा हो रही है, जिन्होंने अगस्त, 2024 में भारत की यात्रा की थी। करीब 8 साल बाद प्रधानमंत्री मलेशिया जा रहे हैं। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी यात्रा पर हैं।
देशभर में थमे ओला, उबर और रैपिडो के पहिए, जानिए क्या है इसकी वजह
ओला, उबर, रैपिडो और पोर्टर जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों ने शनिवार (7 फरवरी) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।
पहाड़ों पर होने वाली बारिश-बर्फबारी से फिर बिगड़ेगा मौसम, जानिए आपके शहर का हाल
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया है, लेकिन सुबह-शाम के वक्त गलन बरकरार है।
#NewsBytesExplainer: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा जारी; जानें बड़ी घोषणाएं, आपको क्या होगा फायदा?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर महीनों से चल रही बातचीत रंग लाने लगी है। दोनों देशों ने व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा जारी की है। इसमें पूरे समझौते का ढांचा है। भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोपी बिल्डर को रिहा किया
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले महीने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की बेसमेंट में गिरने से हुई मौत के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोपी बनाए गए बिल्डर अभय कुमार को राहत दी है।
महाराष्ट्र: सोलापुर में मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां की मशहूर मुल्तानी बेकरी के 59 वर्षीय मालिक ने इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की जहरीली बयानबाजी, PoK में उठाया 'आजादी' का मुद्दा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असिम मुनीर ने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विवादास्पद बयानबाजी की है, जिसने क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
3 महीने पहले शादी, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या; राजस्थान के 'हादसे' में नए खुलासे
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महिला ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। महिला की हाल ही में शादी हुई थी, जिससे वो नाखुश थी।
दिल्ली पुलिस ने कहा- लापता लड़कियों की खबरों को पैसे देकर प्रचारित किया जा रहा
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी से लापता लड़कियों की खबरों को अफवाह बताया और कहा कि इन खबरों को पैसे देकर प्रचारित किया जा रहा है।
दिल्ली में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत, 3 अधिकारी निलंबित
नोएडा के बाद अब दिल्ली में एक युवक विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया। यहां के जनकपुरी इलाके में गुरुवार रात को एक बाइक सवार युवक की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ज्यादातर कृषि और दुग्ध उत्पाद शामिल नहीं- रिपोर्ट
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया है। हालांकि, अभी तक इससे जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि भारत ने अपने कृषि क्षेत्र को समझौते से बाहर रखा है।
#NewsBytesExplainer: 6 अरब देशों के साथ भारत का व्यापारिक समझौता कितना अहम, क्या फायदा होगा?
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत लगातार अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत कर रहा है। पहले यूरोपीय संघ (EU) फिर अमेरिका और अब 6 अरब देशों वाले खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के साथ व्यापार समझौते को लेकर अहम समझौता हुआ है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 3 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए; 1 कमांडो शहीद, माओवादी शिविर नष्ट
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिछले 24 घंटे से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी में एक विशिष्ट पुलिल कमांडो भी शहीद हुआ है, जबकि दूसरा घायल है।
जांच में 50 प्रतिशत विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी का पता चला, एयर इंडिया-इंडिगो सबसे बदहाल
देश के वाणिज्य विमानों की हालत ठीक नहीं है। केंद्र सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय विमानन कंपनियों के विमानों की जांच में 50 प्रतिशत में बार-बार तकनीकी खामियां मिली हैं।
चेन्नई में 1,500 कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट पर प्रशासन
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सैकड़ों कौओं की मौत हो गई है। जांच में इन कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है।
मणिपुर में मुख्यमंत्री की नियुक्ति के 24 घंटे बाद फिर भड़की हिंसा, सामने आया ये कारण
मणिपुर में जातीय हिंसा की आग अभी शांत नहीं हुई है। राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति के 24 घंटे बाद गुरुवार देर रात को फिर बवाल शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी और लेखपाल समेत ये कर्मचारी छिपा रहे अपनी संपत्ति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संपत्ति का खुलासा न करने वाले राज्य कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने 68,000 से अधिक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
मेघालय के जयंतिया हिल्स में अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित अवैध कोयला खदान में गुरुवार को घातक विस्फोट हुआ है, जिसकी चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत हो गई है।
भारत बोला- ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता, वेनेजुएला से तेल खरीद का विकल्प खुला
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- अमेरिकी व्यापार समझौते पर मार्च में होंगे हस्ताक्षर, जल्द आएगा बयान
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार बताया कि भारत और अमेरिका 4 से 5 दिन के अंदर व्यापार समझौते पर अपने संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं।
यूरोप के बाद खाड़ी देशों के साथ व्यापार समझौता करेगा भारत, बनी ये अहम सहमति
भारत लगातार अपने व्यापारिक संबंधों का दायरा बढ़ाते हुए नए-नए साझेदारों के साथ अहम समझौते कर रहा है। पहले भारत ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया था, फिर अमेरिका के साथ भी ऐसा ही समझौता हुआ।
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, योगी के आदेश
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही राहगीरों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने हादसे में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को आदेश, कर्मचारियों को 25 प्रतिशत DA का भुगतान करे
पश्चिम बंगाल सरकार और कर्मचारियों के बीच लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।