देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
दिल्ली हवाई अड्डे पर विस्तारा की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम होने की सूचना, अफवाह निकली
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। GMR कॉलसेंटर को सुबह 8ः35 बजे अचानक दिल्ली से पुणे जा रही विस्तारा फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली।
इंदौर: कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में गार्ड ने 8 को गोली मारी, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने 8 लोगों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 6 घायल हैं।
मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन ने लद्दाख से पीछे हटने से इनकार किया- रिपोर्ट
अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की BRICS की बैठक के दौरान मुलाकात होनी है।
उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी की बहू निकहत चित्रकूट जेल से रिहा, 6 महीने कैद रहीं
उत्तर प्रदेश में माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो गुरुवार देर शाम चित्रकूट की रगौली जेल से जमानत पर रिहा हो गईं।
हिमाचल प्रदेश में तबाही के क्या हैं प्रमुख कारण?
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान बारिश और भूस्खलन से 328 लोगों की जान गई है। एक रिपोर्ट में राज्य में आगे और अधिक आपदा की संभावनाओं के बारे में चिंता जताई गई है।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में तिरंगा रैली के दौरान तलवारें लहराते दिखे लोग, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक तिरंगा रैली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक तलवारें लहराते दिख रहे हैं। वीडियो हरदुआगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
#NewsBytesExplainer: कैसे एक NRI कारोबारी की सलाह पर कृषि कानून लेकर आई थी केंद्र सरकार?
2020 में केंद्र सरकार 3 कृषि कानून लेकर आई थी। इनके खिलाफ किसान सड़कों पर उतर आए थे, महीनों तक उनका विरोध-प्रदर्शन चला और अंतत: सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े।
महंगाई से राहत के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती पर विचार कर रही सरकार- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द ही कमी आ सकती है। खबर है कि केंद्र सरकार इन पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकती है।
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में पहाड़ से बुलडोजर पर गिरे बड़े पत्थर, बाल-बाल बचा चालक; देखें वीडियो
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जनजीवन प्रभावित है। रोजाना किसी न किसी प्रकार के हादसे की खबर आ रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया युद्धपोत INS विंध्यागिरी, जानें इसकी खासियत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जंगी जहाज INS विंध्यागिरी को लॉन्च किया। कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में इस जंगी जहाज को लॉन्च किया गया।
मणिपुर: 10 कुकी विधायकों ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, इंफाल को बताया 'मौत की घाटी'
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच कुकी-जो सुमदाय के 10 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर उनके समुदाय के लिए उच्च रैंकिंग वाले सरकारी पदों के गठन और पहाड़ी जिलों के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है।
मोबाइल पर आए केंद्र सरकार के आपातकालीन संदेश से चौंके लोग, जानिए क्यों भेजा गया
केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को मोबाइल पर एक आपात संदेश आया तो लोग चौंक गए। यह चेतावनी का परीक्षण संदेश था, जो टेक्स्ट मैसेज के तौर पर भेजा गया था।
मणिपुर: नोनी में भूस्खलन से इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद, 500 मालवाहक ट्रक फंसे
जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में प्राकृतिक आपदा की खबर आई है। यहां के नोनी जिले में भूस्खलन से इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद हो गया है। इससे 500 से अधिक मालवाहक ट्रक रास्ते में फंस गए हैं।
अमेरिकी सांसद से मिले हरियाणा हिंसा से प्रभावित मुस्लिम, कहा- सम्मान के साथ जीना चाहते हैं
अमेरिका के सांसद रो खन्ना ने बुधवार को हरियाणा के हिंसा प्रभावित मुसलमानों, उमर खालिद के पिता, तुषार गांधी और मणिपुर के एक समूह से मुलाकात की।
दिल्ली: बवाना की रसायन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विस्फोट में 6 दमकल कर्मी घायल
दिल्ली के बवाना में स्थित एक रसायन फैक्ट्री में बुधवार रात करीब 10ः56 बजे आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसे बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची हैं।
कृषि कानून: अडाणी समूह के कहने पर सरकार ने दी थी कंपनियों द्वारा जमाखोरी की मंजूरी- रिपोर्ट
रद्द हो चुके कृषि कानूनों को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह ने खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी पर से प्रतिबंध हटाने की पैरवी की थी।
ओडिशा: लोगों को नग्न दिखाने वाला "जादुई दर्पण" बेचकर आरोपियों ने ठगे 9 लाख रुपये, गिरफ्तार
ओडिशा की पुलिस ने बुधवार को पश्चिम बंगाल से 3 ठगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने झांसा देकर 9 लाख रुपये में लोगों को नग्न दिखाने वाले "जादुई दर्पण" बेचा था।
जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड: कई और लोगों को मारना चाहता था चेतन, रेलवे ने नौकरी से निकाला
जयपुर से मुंबई आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 31 जुलाई को हुए गोलीकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) इस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश: रेप के दोषी ने जेल से बाहर आकर फिर किया रेप, बच्ची को बनाया शिकार
मध्य प्रदेश में एक बच्ची से रेप के लिए 10 साल की सजा पाए व्यक्ति ने जेल से छूटने के बाद दोबारा रेप की वारदात को अंजाम दिया।
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 81 लोगों ने गंवाई जान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पिछले 3 दिनों में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में कई स्थानों पर भूस्खलन में ढहे मकानों से घायलों को बचाने और मलबे से शव निकालने का अभियान जारी है।
अशोका विश्वविद्यालय में सब्यसाची के बाद एक और प्रोफेसर का इस्तीफा, विवादित अध्ययन पेपर का मामला
अशोका विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर सब्यसाची दास के इस्तीफे के बाद विभाग के एक और प्रोफेसर पुलाप्रे बालाकृष्णन ने इस्तीफा दे दिया है।
हिमाचल प्रदेश: शिमला में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा, इमारत को खाली कराया गया
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। राजधानी शिमला में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा है और इससे एक इमारत खतरे में है।
#NewsBytesExplainer: लैंगिक रूढ़िवादिता से निपटने के लिए लाई गई सुप्रीम कोर्ट की पुस्तिका में क्या है?
सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की कार्यवाही में लैंगिक रूढ़िवादिता से भरे शब्दों और वाक्यांशों के उपयोग को पहचानने और हटाने के लिए एक पुस्तिका तैयार की है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में व्यक्ति ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोल वाले गाने का स्टेटस, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोल वाले गाने का स्टेटस लगाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाइक रैली में उल्टा तिरंगा लहराया, देखें वीडियो
स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर देशभर में बाइक रैली और जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले।
राष्ट्रपति ने दी असम में परिसीमन की मंजूरी, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया अहम उपलब्धि
असम में विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस संबंध में एक अधिसूचना ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को मंजूरी दे दी है।
नूंह हिंसा: विश्व हिंदू परिषद की सफाई, बिट्टू बजरंगी बजरंग दल का कार्यकर्ता नहीं
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ट्वीट कर सफाई दी है। VHP ने कहा कि बिट्टू बजरंग दल का सदस्य नहीं है।
भारतीय सेना को जल्द मिलेंगे अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, अमेरिकी कंपनी बोइंग ने शुरू किया उत्पादन
अमेरिका की विमान कंपनी बोइंग ने भारतीय सेना के लिए 6 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है।
विश्वकर्मा योजना: अधिकतम 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 1 लाख का लोन, जानें अन्य अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल किले से विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया था। इस ऐलान के 24 घंटे के भीतर ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने योजना को मंजूरी दे दी है।
हरियाणा: नूंह में हिंसा भड़काने के मुख्य आरोपी बिट्टू बजंरगी के बारे में अहम बातें
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने मंगलवार को फरीदाबाद से मुख्य आरोपी और गौरक्षक समूह के प्रमुख बिट्टू बंजरगी को गिरफ्तार किया।
ओडिशा: नदी किनारे नहाने गई महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत; सामने आया डरावना वीडियो
ओडिशा के जाजपुर जिले में नदी किनारे नहाने गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे अपने साथ नदी में घसीट ले गया। बाद में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाई, नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण हटाने पर 10 दिन तक रोक लगा दी है। मामले पर सुनवाई अगले हफ्ते होगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार और रेलवे को मामले में नोटिस भी जारी किया।
पश्चिम बंगाल: जादवपुर विश्वविद्यालय में रैंगिंग के कारण छात्र की मौत मामले में 4 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैंगिंग से जुड़ी छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने एक पूर्व छात्र समेत 4 अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा: शत्रुजीत कपूर बनाए गए पुलिस प्रमुख, वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर
हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को बनाया गया है। कपूर पीके अग्रवाल की जगह लेंगे, जो 15 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए।
राजस्थान: कोटा में 1 और छात्र ने की आत्महत्या, अब तक 21 कर चुके हैं खुदकुशी
राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक और छात्र की आत्महत्या का मामला बुधवार को सामने आया है। अगस्त में चौथे छात्र ने अपनी जान दी है।
मुंबई ट्रेन गोलीकांड: आरोपी जवान ने बुर्का पहनी महिला पर तानी थी बंदूक, लगवाए धार्मिक नारे
जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस गोलीकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रेन में 4 लोगों की हत्या करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने बुर्का पहनी एक महिला यात्री को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए 'जय माता दी' कहने के लिए मजबूर किया था।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। दोनों राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 60 से पार पहुंच चुका है।
हरियाणा: नूंह में हिंसा भड़काने का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद स्थित आवास से बिट्टू को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, 50 से अधिक की मौत
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों में दोनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
#NewsBytesExplainer: अनाज संकट को लेकर मोदी सरकार चिंतित क्यों और इसे लेकर क्या कदम उठा रही?
भारत में खाद्य पदार्थों की कीमतों में व्यापक वृद्धि के कारण जुलाई में महंगाई दर 15 महीने के अपने उच्चतम स्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई।