LOADING...
हिमाचल प्रदेश: शिमला में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा, इमारत को खाली कराया गया
हिमाचल प्रदेश में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@himachalpolice)

हिमाचल प्रदेश: शिमला में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा, इमारत को खाली कराया गया

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2023
07:07 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। राजधानी शिमला में होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा है और इससे एक इमारत खतरे में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भूस्खलन की आशंका को देखते हुए बचाव इंतजाम किए गए हैं और खलीनी चौक से यातायात बंद कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को इसी जगह पर भूस्खलन भी हुआ था।

आपदा

मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद

जानकारी के मुताबिक, होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन को देखते हुए उसके पास की इमारत के गिरने का खतरा बना हुआ है, इसलिए उसे पहले ही खाली करा लिया गया है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, जैसे ही उन्हें तकनीकी रूप से इलाका सुरक्षित होने का पता चलेगा तो यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

होटल हिमलैंड के पास भूस्खलन का खतरा