देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों पर सरकार सख्त, दिखाने पर होगी कार्रवाई
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मीडिया संस्थानों के ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुआ विज्ञापनों को प्रकाशित या प्रदर्शित करने को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की।
हिमाचल: मंंडी में जहां पहले विद्यालय था, वहां अब मलबे का ढेर; देखें तबाही का मंजर
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा की वजह से हर तरफ तबाही की तस्वीर दिख रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें स्कूल की जगह मलबे का ढेर दिख रहा है।
महाराष्ट्र: छत से टपकने लगा पानी; चालक ने एक हाथ से चलाई बस, दूसरे में लिया छाता
महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बस चालक एक हाथ से छाता और दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग संभाले नजर आ रहा है।
कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु की याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी जल विवाद से संबंधित तमिलनाडु की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, "हमारे पास इस मामले में कोई विशेषज्ञता नहीं है।"
बिहार शिक्षक भर्ती: प्रवेश पत्र में केंद्र का गलत नाम, देरी हुई तो परीक्षा से बाहर किया
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती की परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था हावी रही। प्रवेश पत्र पर स्कूल का गलत नाम छपे होने पर अभ्यर्थी काफी परेशान नजर आए।
मोदी डिग्री मानहानि मामला: अरविंद केजरीवाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से दायर मानहानि मुकदमे में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली।
#NewsBytesExplainer: क्या है उत्तर प्रदेश का मधुमिता हत्याकांड, जिसमें रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2003 में मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के बाद भूचाल आ गया था। इस हत्याकांड का आरोप तत्कालीन बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर लगा था।
मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को असम में सुनवाई की अनुमति दी, जानें अन्य अहम दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर हिंसा से जुड़े जिन आपराधिक मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है, उनकी सुनवाई असम में की जा सकती है।
गोवा: गुजराती व्यक्ति ने रिजॉर्ट में महिला पर्यटक से किया रेप, वारदात से पहले दोस्ती की
गोवा में असोनोरा गांव के एक रिजॉर्ट में महिला पर्यटक से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में गुजरात के एक पर्यटक को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना: डीजल खत्म होने के कारण नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, महिला का सड़क पर हुआ प्रसव
तेलंगाना में निर्मल जिले के सुदूर इलाके में एंबुलेंस के न पहुंचने पर एक गर्भवती आदिवासी महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि जो एंबुलेंस उन्हें लेने आ रही थी, उसका डीजल खत्म हो गया।
तेलंगाना: शादी के लिए लड़की न ढूंढ पाने पर बेरोजगार बेटे ने की मां की हत्या
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेरोजगार बेटे ने शादी के लिए लड़की न ढूंढ पाने पर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी।
महाराष्ट्र: भंडारा के आश्रम स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाकर 30 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र में भंडारा जिले के एक आश्रम स्कूल में संभावित विषाक्त भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। स्कूल के 30 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिमाचल में आज बारिश का 'येलो अलर्ट', कुल्लू-मंडी राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्री
हिमाचल प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को हिमाचल में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
पश्चिम बंगाल: कुछ लोग सेना की वर्दी में जादवपुर विश्वविद्यालय में घुसे, मामला दर्ज
छात्र की मौत से चर्चा में चल रहे पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक नया मामला सामने आया। यहां कुछ लोगों का समूह सेना की वर्दी में परिसर में घुस आया।
बिहार: छपरा में स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत
बिहार के छपरा में एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति ने खुद को तैरकर बचा लिया।
बिहार: शिक्षक भर्ती की परीक्षा में कई केंद्रों पर नहीं चला बायोमेट्रिक, परीक्षार्थियों का हंगामा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती की परीक्षा में गुरुवार को काफी अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक हाजिरी न लगने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
दिल्ली: बैंक में KYC के नाम पर सैंकड़ों लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रोहिणी की साइबर पुलिस ने बैंक खाते की KYC (नो योर कस्टमर) करवाने के नाम पर लोगों से ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिमालयी क्षेत्रों में क्यों अधिक भूस्खलन हो रहे, जानें विशेषज्ञों की राय
मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस गतिविधि से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां भूस्खलन और अचानक बाढ़ की कई घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
लद्दाख: चीन को जवाब देने की तैयारी, LAC से महज 35 किलोमीटर दूर एयरबेस बनाया जाएगा
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख में स्थित न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (ALG) को भारत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एयरबेस के तौर पर विकसित करने जा रहा है।
डेंगू से निपटने की राह में खुशखबरी, 2026 की शुरुआत तक मिल सकती है वैक्सीन
मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी डेंगू से निपटने की राह में देश को एक राहत भरी खबर मिली है। दवा बनाने वाली कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) ने कहा है कि वो साल 2026 की शुरुआत में डेंगू की वैक्सीन को व्यावसायिक उपयोग के लिए लॉन्च कर सकती है।
रक्षा मंत्रालय ने सेना की दक्षता बढ़ाने के लिए 7,800 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए
रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च संस्था समिति रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की गुरुवार को हुई बैठक में 7,800 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव
कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवैया के रूप में हुई है।
ओडिशा: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय जन्मे 5 बच्चों का नाम 'चंद्रयान' रखा गया
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद देश और दुनिया में उत्साह देखते ही बन रहा है। ओडिशा में तो 5 बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों का नाम 'चंद्रयान' ही रख दिया।
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद NYT का पुराना विवादित कार्टून वायरल, भारतीयों ने दिया जवाब
चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) अखबार का पुराना विवादित कार्टून सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अब अमेरिका को घेर रहे हैं।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी बंगले की दीवार से कार टकराई, चालक से पूछताछ
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी बंगले की दीवार से बुधवार को एक कार टकरा गई। कार के टकराने से दीवार टूट गई। रिजिजू 9 कृष्ण मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं।
उत्तर प्रदेश: ट्रेन के लिए लेट हो रहे थे तो मंत्री ने प्लेटफॉर्म पर चढ़ाई कार
उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह को बरेली के लिए ट्रेन पकड़ने में देरी हुई तो उन्होंने सीधे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म पर अपनी कार चढ़ा दी।
नेपाल: बारा में बस पलटकर 50 मीटर नीचे गिरी, 6 भारतीय श्रद्धालुओं समेत 7 की मौत
नेपाल के दक्षिणी मैदान इलाके के बारा जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 6 भारतीय श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 19 से अधिक घायल हुए हैं।
अनुच्छेद 370 को स्थायी बनाने का इरादा कभी नहीं था- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 1 का हवाला देते हुए कहा कि यह देश के संविधान का स्थायी हिस्सा है, जबकि अनुच्छेद 370 में स्पष्ट तौर पर यह संकेत दिए गए हैं कि इसे कभी भी स्थायी तौर पर संविधान का हिस्सा नहीं रखा जाएगा।
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा भूस्खलन, कई इमारतें और घर ढहे
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। गुरुवार सुबह कुल्लू जिले के आनी में एक बड़े भूस्खलन की जद में आकर कई इमारतें और घर ढह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
नूंह हिंसा मामले में पुलिस ने 1 और आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा
हरियाणा के नूंह में हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर नमक गांव के रहने वाले ओसामा उर्फ पहलवान के रूप में हुई है।
गन्ने की कम पैदावार के कारण चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है भारत- रिपोर्ट
केंद्र सरकार जल्द ही चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है।
#NewsBytesExplainer: साइकिल से चांद तक, जानें भारत के गौरव ISRO की कहानी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। ISRO ने आज चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।
#NewsBytesExplainer: कैसे महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली में आपस में टकराने से बचे 2 विमान?
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तारा एयरलाइंस के 2 विमानों के रनवे पर पास आ जाने के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।
राजस्थान: मंत्री ने चंद्रयान-3 के साथ जाने वाले "अंतरिक्ष यात्रियों" को दी बधाई, उड़ रहा मजाक
राजस्थान के खेल और युवा मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ-साथ उसमें जाने वाले यात्रियों को भी बधाई दे रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- चंदा मामा दूर के नहीं, बस एक टूर के
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से चांद से जुड़े मिथक और कथानक बदल जाएंगे।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा, बोले- जीवन धन्य हुआ
चंद्रयान-3 की बुधवार को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मिशन कार्यक्रम को ज्वाइन किया और लोगों को बधाई दी।
छत्तीसगढ़: 5 साल पहले 'दृश्यम' स्टाइल में हुए न्यूज एंकर हत्याकांड का खुलासा, जानें पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में फिल्म 'दृश्यम' की तरह हुए एक हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला न्यूज एंकर का कंकाल करीब 5 साल बाद सड़क खोदकर बरामद किया है।
किसानों से जुड़ी खबरें दिखाने वाले 'गांव सवेरा' का फेसबुक और एक्स अकाउंट बैन किया गया
खेती-किसानी और किसानों के संघर्ष से जुड़ी खबरें दिखाने वाली वेबसाइट 'गांव सवेरा' का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। इससे पहले उसका फेसबुक अकाउंट बंद किया गया था।
चंद्रयान-3 की सफलता से ISRO और देश को क्या-क्या फायदे होंगे?
भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 आज इतिहास रचने की ओर है। अगर ये मिशन सफल रहा तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के खाते में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होगी।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, पूर्वोत्तर में लागू विशेष प्रावधानों से नहीं लगाएंगे हाथ
सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को लेकर सुनवाई जारी है।