Page Loader
इंदौर: कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में गार्ड ने 8 को गोली मारी, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में 8 को गोली मारी (तस्वीर: unsplash)

इंदौर: कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में गार्ड ने 8 को गोली मारी, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2023
11:25 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने 8 लोगों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 6 घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, खजराना थाना इलाके के कृष्णबाग इलाके में पड़ोसियों के बीच कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की पहचान राजपाल सिंह राजावत के रूप में हुई है। वह बैंक में गार्ड है। पुलिस ने आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, राजपाल अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे, तभी एक अन्य कुत्ता वहां आ गया और उनके बीच लड़ाई हो गई। इसी दौरान राहुल के परिवार के लोग बाहर निकले और उन्होंने राजपाल के कुत्ता घुमाने का विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि राजपाल घर गया और बंदूक लेकर छत पर आ गया। पहले उसने हवाई फायरिंग की और उसके बाद 8 लोगों पर गोली चला दी। मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा-साले थे।

ट्विटर पोस्ट

गोलीबारी का वीडियो वायरल (चेतावनी: गाली-गलौज भरी भाषा)