Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

21 Aug 2023
इंडिगो

इंडिगो में सांसदों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भेजा समन

इंडिगो एयरलाइंस में प्रोटोकॉल के तहत सांसदों को विशेष सुविधाएं और शिष्टाचार न मिलने की शिकायतों पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने एयरलाइंस को समन भेजा है।

#NewsBytesExplainer: टमाटर-प्याज समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए क्या कर रही सरकार?

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) सोमवार से खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर प्याज उपलब्ध करवा रहा है।

शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार की याचिका खारिज

शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी को जांच में अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।

21 Aug 2023
इंडिगो

माले-बेंगलुरू इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, मालदीव का नागरिक गिरफ्तार

माले से बेंगलुरू आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर 51 वर्षीय मालदीव के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकरम अहमद के रूप में हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति, गुजरात हाई कोर्ट को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक रेप पीड़िता को 27 सप्ताह की गर्भावस्था को खत्म करने की अनुमति दी।

लोकसभा चुनाव है नजदीक, जानिए रंगीन वोटर ID कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई

लोकसभा चुनाव अब काफी नजदीक है। ऐसे में वोटर ID कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वोट डालने का अधिकार देता है।

21 Aug 2023
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने 5 कारों में मारी टक्कर, 2 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक कंटेनर 5 कारों से टकरा गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं।

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य पर शख्स ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को पीटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया।

मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में पूर्व महिला न्यायाधीशों की समिति ने सौंपी रिपोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट को मणिपुर हिंसा पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सोमवार को कोर्ट ने बताया कि मणिपुर हिंसा को लेकर पूर्व न्यायाधीशों की समिति ने 3 रिपोर्ट सौंपी हैं।

21 Aug 2023
लीबिया

लीबिया की जेल से रिहा 17 भारतीय दिल्ली पहुंचे, ट्रैवल एजेंट्स की धोखाधड़ी के थे शिकार

लीबिया की त्रिपोली जेल से रिहा 17 भारतीय युवा रविवार रात को दिल्ली पहुंच गए। इनमें से अधिकतर हरियाणा और पंजाब के हैं।

21 Aug 2023
दिल्ली

दिल्ली: मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी

दिल्ली में महिला और बाल विकास विभाग के उप निदेशक पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसके निलंबन का आदेश जारी किया है।

केंद्र सरकार की साल के अंत तक नए आपराधिक कानून लागू करने की योजना- रिपोर्ट

केंद्र सरकार इस साल के अंत तक भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन विधेयकों के माध्यम से नए आपराधिक कानून लागू करने की योजना है।

21 Aug 2023
तमिलनाडु

तमिलनाडु: चेन्नई में शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को सबके सामने डांटा, लड़की ने जान दी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 12वीं की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने शिक्षक की डांट से दुखी होने की बात लिखी है।

हिमाचल प्रदेश: कोल डैम जलाशय में फंसे वन विभाग के कर्मियों समेत 10 को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर सीमा में अचानक जलस्तर बढ़ने से कोल डैम जलाशय में रविवार शाम फंसे 10 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें 5 वन विभाग के कर्मचारी, जबकि अन्य 5 स्थानीय लोग थे।

घोसी में दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले का आत्मसमर्पण, बोले- भाजपा नेताओं ने फिंकवाई स्याही

उत्तर प्रदेश के घोसी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले युवक अभिमन्यु उर्फ डायमंड ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने काफी तबाही मचाई हुई है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, वहीं 21 अगस्त को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय, रेलवे और बैंक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें- CVC रिपोर्ट 

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने भ्रष्टाचार को लेकर आज अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि साल 2022 में भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें गृह मंत्रालय के अधिकारियों की आई हैं।

#NewsBytesExplainer: जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग से छात्र की मौत का आरोप, इसे लेकर क्या है कानून?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैंगिंग से जुड़ी एक छात्र की मौत के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

20 Aug 2023
मणिपुर

मणिपुर में हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने की AFSPA को बहाल करने की मांग 

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने इंफाल घाटी समेत कई क्षेत्रों में दोबारा सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA) बहाल करने की मांग की है।

19 Aug 2023
लद्दाख

लद्दाख: सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिरा, 9 सैनिकों की मौत

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हुए एक हादसे में भारतीय सेना के 9 सैनिकों की मौत की खबर आ रही है।

आपत्तिजनक पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; बोला- माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, सजा मिलना जरूरी 

सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी को सजा मिलनी जरूरी है और ऐसे मामलों में सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।

नूंह हिंसा: मोनू मानेसर के खिलाफ नहीं मिला नफरती भाषण देने का कोई सबूत- हरियाणा पुलिस 

हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर हरियाणा पुलिस ने कहा है कि बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर के खिलाफ नफरती भाषण देने को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं।

19 Aug 2023
झारखंड

हेमंत सोरेन को ED का दूसरा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में नया समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सोरेन को 24 अगस्त को जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए बुलाया है।

19 Aug 2023
राजस्थान

कोटा में छात्रों की आत्महत्या मामले में बनेगी समिति, मुख्यमंत्री गहलोत ने कोचिंग संचालकों को फटकारा

डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए मशहूर राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचिंग संचालकों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

कोरोना के बाद युवाओं की 'अचानक मौत' के मामले बढ़े, कारण जानने में जुटा ICMR

कोरोना वायरस महामारी के बाद एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अचानक से हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

19 Aug 2023
म्यांमार

मणिपुर हिंसा के बाद म्यांमार में शरण लेने वाले 212 मैतेई लोगों को सेना लाई वापस

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के मद्देनजर पिछले तीन महीने से म्यांमार में शरण लेने वाले 200 से अधिक भारतीय नागरिकों को शुक्रवार को सुरक्षा घेरे में भारत वापस लाया गया।

18 Aug 2023
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरारें, सड़क धंसी; सामने आया वीडियो

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरारें आ गईं और यह कई जगह से सड़क धंस गई हैं। दरारें और धंसाव मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच सड़क मार्ग पर दिखाई दे रही हैं।

18 Aug 2023
उत्तराखंड

उत्तराखंड: पुल-सड़कें ध्वस्त, 2 पाइप के पुल से गर्भवती को ले जाना पड़ा अस्पताल; देखें वीडियो

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से अधिकतर सड़कें और पुल ध्वस्त हो गए हैं, जिससे पहाड़ों में संपर्क लगभग टूट गया है। इससे दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से जमीन में मिला राजमार्ग, यात्री ने दिखाया डरावना वीडियो

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे ही नुकसान का एक वीडियो एक यात्री ने साझा किया है, जिसमें मंडी में पूरी तरह क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग देखा जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने जब्त की हथियार की बड़ी खेप

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। यह अभियान भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चलाया गया था।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बारिश को राज्य आपदा घोषित किया, केंद्र से मांगी मदद

हिमाचल प्रदेश में बीते एक हफ्ते में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 74 लोगों की मौत हो गई है। राज्य को आर्थिक लिहाज से भी भारी नुकसान हुआ है।

18 Aug 2023
अनएकेडमी

#NewsBytesExplainer: अनएकेडमी के अपने शिक्षक को बर्खास्त करने का विवाद क्या है और किसने क्या कहा? 

इन दिनों एक शिक्षक की बर्खास्तगी को लेकर एड-टेक कंपनी 'अनएकेडमी' सुर्खियों में है। अनएकेडमी ने शिक्षक करण सांगवान को छात्रों से पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करने के लिए बर्खास्त कर दिया है।

18 Aug 2023
स्पाइसजेट

स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्री ने लीं फ्लाइट अटेंडेंट और महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, DCW का नोटिस

दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिलाओं की चुपके से वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें लिए जाने का मामला सामने आया है।

RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह दोहरे हत्याकांड में दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा फैसला

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए दोहरे हत्याकांड में सिंह को दोषी करार दिया है।

18 Aug 2023
कर्नाटक

कर्नाटक: बेंगलुरू में भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन, देखें वीडियो

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के कैंब्रिज लेआउट में भारत के पहले 3D-प्रिंट डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।

चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका 

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले में लालू की जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर 25 अगस्त को सुनवाई होनी है।

18 Aug 2023
बिहार

बिहार: अररिया में बदमाशों ने पत्रकार को घर में घुसकर गोली मारी, मौत

बिहार के अररिया जिले में बेखौफ बदमाशों ने दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार को उनके घर में घुसकर गोली मार दी। बदमाशों ने शुक्रवार तड़के हत्या को अंजाम दिया।

18 Aug 2023
मणिपुर

मणिपुर: 2 हफ्ते की शांति के बाद फिर हिंसा, कुकी समुदाय के 3 लोगों की हत्या

मणिपुर से एक बार फिर से हिंसा की खबर आई है। आज तड़के उखरुल के थोवई कुकी गांव में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

18 Aug 2023
राजस्थान

कोटा: आत्महत्या रोकने के लिए प्रशासन की पहल, छात्रावासों में स्प्रिंग लोडेड पंखे लगाने का निर्देश

राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है।