NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड: कई और लोगों को मारना चाहता था चेतन, रेलवे ने नौकरी से निकाला
    अगली खबर
    जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड: कई और लोगों को मारना चाहता था चेतन, रेलवे ने नौकरी से निकाला
    जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस गोलीकांड के आरोपी चेतन कुमार ने बुर्का पहनी महिला से जबरन धार्मिक नारे लगवाए थे

    जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड: कई और लोगों को मारना चाहता था चेतन, रेलवे ने नौकरी से निकाला

    लेखन आबिद खान
    Aug 17, 2023
    11:15 am

    क्या है खबर?

    जयपुर से मुंबई आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 31 जुलाई को हुए गोलीकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) इस मामले की जांच कर रही है।

    अब खुलासा हुआ है कि आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन चौधरी कई और लोगों को मारना चाहता था, लेकिन यात्रियों के शोर की वजह से वो रुक गया।

    दूसरी ओर रेलवे ने चेतन को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। चेतन के खिलाफ पहले भी 2 मामलों में जांच हुई है।

    हत्या

    और लोगों की हत्या करना चाहता था चेतन

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन S5 कोच में और लोगों की हत्या करने वाला था, लेकिन यात्रियों के हंगामा करने के चलते रुक गया।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "चेतन की राइफल में 7 राउंड गोलियां बची थीं। वो और लोगों की हत्या करना चाहता था, इसीलिए S5 कोच में गया था। कोच के अंदर चेतन ने बुर्का पहनी महिला पर बंदूक तानी थी। यात्रियों के चिल्लाने के बाद चेतन ने महिला को छोड़ दिया और आगे चला गया।"

    गार्ड

    चेतन ने गार्ड को भी धमकाया

    रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन ने B2 कोच में सईद सैफुद्दीन की हत्या की थी। यहां पर उसने जफर खान नामक यात्री को धमकाया।

    इसके बाद चेतन जब ट्रेन से उतरा तो उसके साथ ट्रेन गार्ड भी उतरे। चेतन ने गार्ड को धमकाते हुए वापस ट्रेन में चढ़ने को कहा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि गार्ड ने चेतन के पैरों में खून देखा तो फिर से ट्रेन में चढ़ गए।

    गवाह

    गवाहों ने पुलिस को क्या जानकारी दी?

    एक यात्री ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे जब वो बाथरूम की तरफ गया, तब ASI टीकाराम मीणा और चेतन गेट के पास बात कर रहे थे।

    कुछ देर बाद इस शख्स ने गोली की आवाज सुनी और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद इस शख्स ने ASI मीणा को मृत पाया। ये शख्स इतना डर गया था कि 6.15 बजे तक बाथरूम में ही रहा और बोरिवली स्टेशन आने पर बाहर आया।

    मामला

    चेतन के खिलाफ 6 साल पहले भी हुई थी जांच

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 2017 मे चेतन RPF डॉग स्क्वॉड में तैनात था। 18 फरवरी, 2017 को चेतन वाहिद खान नामक व्यक्ति को चौकी पर लाया और बेवजह उसके साथ मारपीट की। इस मामले में चेतन के खिलाफ जांच जारी है और उसे दंडित भी किया गया था।

    2011 में चेतन जब हरियाणा के जगधारी में तैनात था, तब चेतन पर एक सहकर्मी के ATM से 25,000 रुपये निकालने का आरोप लगा था।

    नारे

    बुर्का पहनी महिला से लगवाए थे 'जय माता दी' के नारे

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन ने B3 कोच में बुर्का पहनी महिला पर बंदूक अड़ाकर उसे 'जय माता दी' का नारा लगाने को कहा। ये पूरी घटना ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

    जब महिला ने चेतन की बंदूक को दूर कर पूछा कि तुम कौन हो तो इस पर चेतन ने कहा कि बंदूक को हाथ लगाया तो गोली मार दूंगा।

    पुलिस ने महिला को मुख्य गवाह बनाया है।

    घटना

    क्या है मामला?

    31 जुलाई की सुबह चेतन ने जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में 4 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में चेतन के सहकर्मी ASI मीणा और 3 मुस्लिम यात्री शामिल थे।

    घटना के बाद सामने आए वीडियो में चेतन ने नफरती बयान देते हुए अन्य यात्रियों से कहा, "पाकिस्तान से ऑपरेट हुए हैं ये और मीडिया यही कवरेज दिखा रही है। अगर वोट देना है, अगर हिंदुस्तान में रहना है तो मैं कहता हूं मोदी और योगी ये दो हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जयपुर
    मुंबई
    रेलवे पुलिस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जयपुर

    राजस्थान: दो दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं, बीते दिन मिले केवल 23 मरीज राजस्थान
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने बिजनेसमैन हसन सरताज से की शादी बॉलीवुड समाचार
    जयपुर में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं राजकुमार राव- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 21 मामले, रविवार को जयपुर, पुणे और दिल्ली में मिले मरीज दिल्ली

    मुंबई

    मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या करके शव के टुकड़े करने के मामले में क्या-क्या पता चला?  मुंबई पुलिस
    मुंबई: "सरस्वती ने आत्महत्या की, मैंने शव के टुकड़े किए", लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी मुंबई पुलिस
    गोदरेज एंड बॉयस के अध्यक्ष जमशेद गोदरेज एक साथ संभाल रहे कई जिम्मेदारियां, जानिए इनकी संपत्ति गोदरेज समूह
    मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण उड़ानें रद्द, गुजरात में अलर्ट; प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक चक्रवात

    रेलवे पुलिस

    उत्तर प्रदेश: रेलवे पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, मुंह में पेशाब करने का आरोप हरियाणा
    हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें तेलंगाना
    बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा बिहार
    बिहार: आरोपी ने गिरफ्तार करने आई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला, दरोगा का सिर फोड़ा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025