Page Loader
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में तिरंगा रैली के दौरान तलवारें लहराते दिखे लोग, देखें वीडियो
अलीगढ़ में बाइक रैली के दौरान लोगों ने लहराई तलवारें (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@VHPdigital)

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में तिरंगा रैली के दौरान तलवारें लहराते दिखे लोग, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2023
07:21 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक तिरंगा रैली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक तलवारें लहराते दिख रहे हैं। वीडियो हरदुआगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक वाहन पर गाना बजाते चल रहे हैं और उसके पीछे कुछ लोग बाइक पर भगवा और तिरंगा झंडा लिये हुए हैं। युवकों के हाथों में तलवारें दिख रही हैं। भड़काऊ नारेबाजी का भी आरोप है, लेकिन वीडियो में कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

सख्ती

अलीगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी, 'मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई।' बताया जा रहा है कि रैली के आयोजक का नाम दीपक है। पुलिस ने दीपक समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और रैली में शामिल डीजे को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह रैली बिना अनुमति के निकाली गई थी।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखिए रैली में तलवारें लेकर चल रहे लोग