NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई ट्रेन गोलीकांड: आरोपी जवान ने बुर्का पहनी महिला पर तानी थी बंदूक, लगवाए धार्मिक नारे
    अगली खबर
    मुंबई ट्रेन गोलीकांड: आरोपी जवान ने बुर्का पहनी महिला पर तानी थी बंदूक, लगवाए धार्मिक नारे
    आरोपी जवान ने बंदूक की नोक पर बुर्का पहनी महिला से धार्मिक नारे लगवाए थे

    मुंबई ट्रेन गोलीकांड: आरोपी जवान ने बुर्का पहनी महिला पर तानी थी बंदूक, लगवाए धार्मिक नारे

    लेखन आबिद खान
    Aug 16, 2023
    11:04 am

    क्या है खबर?

    जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस गोलीकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रेन में 4 लोगों की हत्या करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने बुर्का पहनी एक महिला यात्री को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए 'जय माता दी' कहने के लिए मजबूर किया था।

    पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसे मुख्य गवाह बनाया गया है। महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

    खुलासा

    जांच में क्या हुआ खुलासा?

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच बोरीवली की राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कर रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, ये पूरी घटना ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। आरोपी चेतन ने B3 कोच में बुर्का पहनी महिला पर बंदूक अड़ाकर उसे 'जय माता दी' का नारा लगाने को कहा। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर जोर से 'जय माता दी' कहने के लिए कहा।

    धमकी

    महिला को दी जान से मारने की धमकी

    रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन ने सबसे पहले B5 कोच में टीकाराम मीणा को गोली मारी और भानपुरावाला की हत्या की। इसके बाद उसने B2 में बैठे सैफुद्दीन को गोली मारी और आखिर में S6 कोच में शेख को गोली मारी।

    इस दौरान B3 कोच में चेतन ने उक्त महिला को निशाना बनाया। महिला ने चेतन की बंदूक को दूर कर पूछा कि तुम कौन हो? इस पर चेतन ने कहा कि अगर बंदूक को हाथ लगाया तो गोली मार दूंगा।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    31 जुलाई की सुबह चेतन ने जयपुर से मुंबई आ रही ट्रेन में 4 लोगों की हत्या कर दी थी।

    घटना के बाद सामने आए वीडियो में चेतन कह रहा है, "पाकिस्तान से ऑपरेट हुए हैं ये और मीडिया यही कवरेज दिखा रही है। उनको सब पता चल रहा है कि ये क्या कर रहे हैं... अगर वोट देना है, अगर हिंदुस्तान में रहना है तो मैं कहता हूं मोदी और योगी ये दो हैं।"

    चेतन

    न्यायिक हिरासत में है चेतन

    चेतन पर वीडियो और यात्रियों के विवरण के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 302 (हत्या), 363 (अपहरण), 341, 342 (गलत तरीके से बंदी बनाना), आर्म्स एक्ट और रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चेतन न्यायिक हिरासत में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेलवे पुलिस
    जयपुर
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रेलवे पुलिस

    उत्तर प्रदेश: रेलवे पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, मुंह में पेशाब करने का आरोप हरियाणा
    हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें तेलंगाना
    बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा बिहार
    बिहार: आरोपी ने गिरफ्तार करने आई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला, दरोगा का सिर फोड़ा दिल्ली

    जयपुर

    आकाशीय बिजली का कहर: उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 67 मौतें राजस्थान
    राजस्थान: दो दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं, बीते दिन मिले केवल 23 मरीज राजस्थान
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने बिजनेसमैन हसन सरताज से की शादी बॉलीवुड समाचार
    जयपुर में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं राजकुमार राव- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    मुंबई

    मुंबई में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात; लिव-इन पार्टनर की हत्या, प्रेशर कुकर में उबाले टुकड़े मुंबई पुलिस
    मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या करके शव के टुकड़े करने के मामले में क्या-क्या पता चला?  मुंबई पुलिस
    मुंबई: "सरस्वती ने आत्महत्या की, मैंने शव के टुकड़े किए", लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी मुंबई पुलिस
    गोदरेज एंड बॉयस के अध्यक्ष जमशेद गोदरेज एक साथ संभाल रहे कई जिम्मेदारियां, जानिए इनकी संपत्ति गोदरेज समूह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025