NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: शत्रुजीत कपूर बनाए गए पुलिस प्रमुख, वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर
    अगली खबर
    हरियाणा: शत्रुजीत कपूर बनाए गए पुलिस प्रमुख, वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर
    हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए शत्रुजीत कपूर (तस्वीर: ट्विटर/@khabarkhakhata)

    हरियाणा: शत्रुजीत कपूर बनाए गए पुलिस प्रमुख, वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर

    लेखन गजेंद्र
    Aug 16, 2023
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को बनाया गया है। कपूर पीके अग्रवाल की जगह लेंगे, जो 15 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, DGP के चयन को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बैठक दिल्ली में 10 अगस्त को हुई थी। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल और पीके अग्रवाल शामिल थे।

    कपूर 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। इनको न्यूनतम 2 साल के लिए DGP के रूप में नियुक्त किया गया।

    नियुक्ति

    वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर थे कपूर

    अमर उजाला के मुताबिक, UPSC की ओर से 9 IPS अधिकारियों में से 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का चयन कर 3 का पैनल तैयार किया गया था। गृह विभाग के सचिव मनीराम शर्मा शुक्रवार को UPSC से पैनल लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे।

    हरियाणा की पुरानी परंपरा के अनुसार, पैनल से वरिष्ठतम IPS अधिकारी को ही DGP बनाया जाता है, लेकिन इस बार वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर शत्रुजीत कपूर को पुलिस प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया।

    पसंदीदा अधिकारी

    मुख्यमंत्री खट्टर के पसंदीदा माने जाते हैं कपूर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुजीत कपूर को वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर आने के बावजूद DGP पद मिलने के कई कारण बताए जाते हैं। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पसंदीदा अधिकारी होना पहली बात है। पैनल में मोहम्मद अकील और रमेश चंद्र मिश्रा का भी नाम था।

    इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ वह हरियाणा में बड़ा चेहरा हैं। वह बिजली निगमों के चेयरमैन रह चुके हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से भी उनके अच्छे रिश्ते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    हरियाणा पुलिस

    ताज़ा खबरें

    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- सभी सीमाएं लांघ रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण

    हरियाणा

    हरियाणा: जींद में बस से टकराई क्रूजर, 8 लोगों की मौत और 12 घायल   सड़क दुर्घटना
    गुरूग्राम: शादी टूटने पर युवक ने मां के सामने बेटी की चाकू से गोदकर हत्या की चाकू से हमला
    हरियाणा: रिश्वत मांगने के आरोप पर आबकारी विभाग की महिला अधिकारी ने तोड़ा कारोबारी का फोन हरियाणा सरकार
    पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से 500 से ज्यादा गांव डूबे, 55 लोगों की मौत पंजाब

    हरियाणा पुलिस

    हरियाणा: सोनीपत ने तीन दिन में 20 लोगों की मौत, जहरीली शराब के सेवन की आशंका हरियाणा
    राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर: पुलिस ने फिर चलाई वॉटर कैनन और आंसू गैस, बैरिकेडिंग हटा आगे बढ़े किसान दिल्ली
    शाहजंहापुर बॉर्डर से दिल्ली जा रहे किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे दिल्ली
    कृषि कानून: सरकार और किसानों की बैठक आज, कृषि मंत्री ने जताई हल निकलने की उम्मीद सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025