Page Loader
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाइक रैली में उल्टा तिरंगा लहराया, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लहराया उल्टा तिरंगा

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाइक रैली में उल्टा तिरंगा लहराया, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर देशभर में बाइक रैली और जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। ऐसी ही एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक उल्टा तिरंगा लहराते दिख रहे हैं। पाठक जीप पर खड़े हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं। उनके साथ काफी लोग हैं। रैली किस शहर में निकाली जा रही थी, ये स्पष्ट नहीं है।

चूक

असम भाजपा प्रमुख ने भी फहराया उल्टा तिरंगा

ऐसा ही एक वीडियो असम के गुवाहाटी से भी सामने आया है, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने पार्टी कार्यालय में उल्टा तिरंगा झंडा फहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद नागांव जिले के 3 लोगों ने कलिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि उल्टा तिरंगा फहराने के बाद उसको उतारा जाता है और ठीक करके दोबारा से फहराया जाता है।

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लहराया उल्टा तिरंगा