NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत
    अगली खबर
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत

    लेखन नवीन
    Aug 16, 2023
    10:46 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। दोनों राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 60 से पार पहुंच चुका है।

    हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण मकान ढहने से घायल हुए लोगों को बचाने और मलबे में दफन शवों को निकालने का अभियान जारी है।

    इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    अभियान

    शिमला में राहत और बचाव कार्य जारी

    हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार रात को राहत और बचाव अभियान को रोक दिया गया था।

    शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य पुलिस और SDRF के साथ मिलकर सुबह करीब 6 बजे समर हिल में बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

    उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

    मौत

    बचावकर्मियों ने मलबे में दफन 3 शवों को निकाला

    हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बचावकर्मियों ने मलबे से 3 शव बरामद किए। शिमला में ढहे शिव मंदिर के मलबे से एक शव निकाला गया, जबकि कृष्णानगर में हुए ताजा भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई।

    कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद 2 अस्थायी सहित कम से कम 8 घर ढह गए। सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से 12 समर हिल, 5 फागली और 2 कृष्णानगर इलाके से बरामद हुए।

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में अब तक 60 लोगों की मौत

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 13 अगस्त को भारी बारिश शुरू होने के बाद से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवरूद्ध बहाली कार्यों में और तेजी लाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उन्होंने अधिकारियों को बारिश से प्रभावित बिजली और जलापूर्ति योजनाओं को तेजी से बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

    स्कूल 

    राज्य में आज स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    हिमाचल प्रदेश में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि खराब मौसम के कारण यह निर्णय लिया गया है।

    इस बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मूसलाधार बारिश को देखते हुए शिक्षण गतिविधियों को 19 अगस्त तक निलंबित कर दिया, जबकि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी भी 20 अगस्त तक बंद रहेगी।

    एक अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी हमेशा की तरह विश्वविद्यालय में उपस्थित होंगे।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में अब तक 6 लोगों की मौत

    उत्तराखंड में भी सोमवार से जारी बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वाले की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। SDRF ने 2 और शव बरामद किये है, जबकि अभी भी 7 लोग लापता हैं।

    देहरादून आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में SDRF टीम ने एक लापता महिला और एक लड़की का शव बरामद किया है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए टीम का अभियान जारी है।

    जोशीमठ

    जोशीमठ के हेलंग में बारिश से ढही इमारत 

    मंगलवार को चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में एक इमारत ढह जाने के बाद 3 लोगों को बचाया गया। कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

    जिला सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि SDRF के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जोशीमठ में बारिश से भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है।

    अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    इसके अलावा IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए 19 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।

    मंगलवार को हिमाचल के मंडी जिले के गोहर में 139.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीरा में 133.0 मिमी बारिश दर्ज हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दी सफाई, जानें क्या कहा सुखविंदर सिंह सुक्खू
    साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर अधिकारी बन पूर्व DGP से की ठगी साइबर अपराध
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल मनाली
    हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार करेगी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम सुखविंदर सिंह सुक्खू

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मुस्लिमों के पलायन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महापंचायत पर रोक लगाने से किया इनकार लव जिहाद
    उत्तराखंड: पहाड़ों पर पानी की किल्लत, इस जुगाड़ के जरिए दूर से पानी ला रहे लोग अल्मोड़ा
    माउंटेन बाइकिंग का है शौक? इन 5 जगहों का जरूर करें रुख एडवेंचर
    उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे बाइक सवार को आधी रात सुरक्षित बचाया गया दुर्घटना

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली में आज रात फिर हो सकती है बारिश, 23 डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान दिल्ली
    गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है चक्रवात 'बिपरजॉय', पाकिस्तान में तट से टकराएगा चक्रवात
    मानसून 8 दिन की देरी के बाद केरल पहुंचा, अन्य राज्यों में कब होगी बारिश? केरल
    गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट चक्रवात

    बारिश

    दिल्ली: केजरीवाल बोले- बाढ़ का खतरा नहीं; यमुना 206 मीटर पहुंची तो लोगों को निकाला जाएगा अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है? उत्तर भारत
    दिल्ली में बाढ़ का खतरा, लोगों को निकालने का काम शुरू  दिल्ली
    बाढ़ वाली जगह पर फंस गए हैं? तुरंत उठाएं ये कदम बाढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025