NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 81 लोगों ने गंवाई जान
    अगली खबर
    हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 81 लोगों ने गंवाई जान
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है

    हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 81 लोगों ने गंवाई जान

    लेखन नवीन
    Aug 17, 2023
    10:35 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पिछले 3 दिनों में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में कई स्थानों पर भूस्खलन में ढहे मकानों से घायलों को बचाने और मलबे से शव निकालने का अभियान जारी है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान से उबरने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने में कम से कम एक साल लगेगा। उन्होंने कहा कि उनके सामने पहाड़ जैसी चुनौती है।

    हिमाचल

    हिमाचल में 71 लोगों की मौत

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 13 अगस्त से जारी भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित कई जिलों में भूस्खलन हुआ है। यहां समर हिल, फागली और कृष्णा नगर के इलाके भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

    प्रधान सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा ने कहा, "पिछले 3 दिनों में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और 13 अभी भी लापता हैं। रविवार रात से अब तक कुल 57 शव बरामद किए गए हैं।"

    बचाव

    शिमला में राहत और बचाव अभियान जारी

    शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा, "समर हिल और कृष्णा नगर इलाकों में बचाव अभियान जारी है। बुधवार को समर हिल साइट से एक और शव बरामद किया गया।"

    उन्होंने कहा, "अब तक समर हिल से 13, फागली से 5 और कृष्णा नगर से 2 शव बरामद किये गये हैं। समर हिल में सोमवार को ढहे शिव मंदिर के मलबे में अभी भी कुछ शवों के दबे होने की आशंका है।"

    रेस्क्यू

    कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,731 लोगों को बचाया गया

    कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जिले के इंदौरा और फतेहपुर उपमंडलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,731 लोगों को बचाया गया है और यहां करीब 27 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं।

    उन्होंने कहा, "भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों, सेना के जवानों और NDRF की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का अभियान जारी है। इन सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।"

    मौसम

    हिमाचल में बारिश ने तोड़ा पिछले 50 साल का रिकॉर्ड

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के 54 दिनों में ही 742 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 1 जून से 30 सितंबर के बीच यहां औसतन 730 मिमी बारिश होती है।

    शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि इस साल जुलाई में राज्य में दर्ज की गई मानसून की बारिश ने पिछले 50 सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसके कारण यहां आपदा जैसे हालात बने हैं।

    मौत

    मानसून में अब तक 214 लोगों ने गंवाई जान

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भूस्खलन की आशंका के कारण कृष्णा नगर में लगभग 15 घरों को खाली करा लिया गया है और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

    24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 214 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 अभी भी लापता हैं।

    राज्य में इस साल के मानसून की बारिश से 75,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में अब तक 10 लोगों की मौत

    उत्तराखंड में भी पिछले 3 दिनों से जारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। यहां बारिश से संंबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

    पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आए एक रिसॉर्ट के मलबे से दंपति और उनके बेटे सहित 4 शव बरामद किए गए।

    इसी बीच SDRF ने बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले में मद्महेश्वर मंदिर के पैदल मार्ग पर फंसे 293 तीर्थयात्रियों को बचाया।

    सड़कें

    उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 323 सड़कें बंद

    उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। बुधवार को अमसौड़ में भूस्खलन के मलबे से पौड़ी-कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से यातायात बाधित रहा।

    राज्य के आपदा नियंत्रण केंद्र ने कहा कि पीपलकोटी भरेनपानी के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया, जिसके कारण यहां आवाजाही प्रभावित है।

    अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को फिर से खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।

    पंजाब

    पंजाब के भी कई जिले बाढ़ में जलमग्न

    बुधवार को पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया रहा है।

    इसी बीच बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन ने आज निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड
    बारिश
    मानसून

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार

    हिमाचल प्रदेश

    गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल मनाली
    हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार करेगी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम सुखविंदर सिंह सुक्खू
    जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं? इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख पर्यटन
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए उत्तर भारत की इन 5 जगहों को चुनें, मिलेगा खूबसूरत अनुभव पर्यटन

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ों पर पानी की किल्लत, इस जुगाड़ के जरिए दूर से पानी ला रहे लोग अल्मोड़ा
    माउंटेन बाइकिंग का है शौक? इन 5 जगहों का जरूर करें रुख एडवेंचर
    उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे बाइक सवार को आधी रात सुरक्षित बचाया गया दुर्घटना
    उत्तराखंड: सांपों को पानी पिलाते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने की यह अपील  अजब-गजब खबरें

    बारिश

    #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है? उत्तर भारत
    दिल्ली में बाढ़ का खतरा, लोगों को निकालने का काम शुरू  दिल्ली
    बाढ़ वाली जगह पर फंस गए हैं? तुरंत उठाएं ये कदम बाढ़
    #NewsBytesExplainer: मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है? भारतीय मौसम विभाग

    मानसून

    मानसून में सुरक्षित कार ड्राइविंग के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी   मानसून के टिप्स
    मानसून में इन सब्जियों से करें परहेज, बन सकती हैं समस्याओं का कारण खान-पान
    मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या बीमारियों से बचाव
    मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025