NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का EG.5 वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में बढ़ रहे मामले?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का EG.5 वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में बढ़ रहे मामले?
    अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

    #NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का EG.5 वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में बढ़ रहे मामले?

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 10, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में कोरोना वायरस के नए EG.5 वेरिएंट के कारण संक्रमण के नए मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है।

    तेजी से फैल रहा यह वेरिएंट अमेरिका में सामने आ रहे 17 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है। अमेरिका के अलावा यह वेरिएंट चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और कनाडा समेत अन्य देशों में भी मिल चुका है।

    आइए EG.5 वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कारण 

    क्या है EG.5 वेरिएंट?

    अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, नया EG.5 वेरिएंट ओमिक्रॉन के XBB वेरिएंट का एक म्यूटेट वेरिएंट है।

    EG.5 में ओमिक्रॉन के मूल वेरिएंट XBB.1.9.2 की तुलना में 465 नंबर पर स्थित स्पाइक में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है। यह म्यूटेशन पहले भी अन्य वेरिएंट में देखा जा चुका है।

    EG.5 वेरिएंट का एक सब-वेरिएंट EG.5.1 भी सामने आ चुका है, जो यूनाइटेड किंगडम (UK) में तेजी से फैल रहा है।

    वेरिएंट 

    पहली बार कब और कहां सामने आया EG.5 वेरिएंट?

    EG.5 वेरिएंट सबसे पहले अमेरिका में अप्रैल के अंत में देखने को मिला था, लेकिन तब इसका प्रभाव इतना अधिक नहीं था।

    जुलाई के मध्य तक देश में सामने आ रहे साप्ताहिक मामलों में से 11.6 प्रतिशत मामले इस वेरिएंट के थे, जबकि 4 सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा महज 6.2 प्रतिशत था।

    इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वेरिएंट की निगरानी करना शुरू कर दी थी।

    बयान 

    WHO ने नए वेरिएंट पर क्या कहा?

    WHO ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में फैल रहे EG.5 वेरिएंट पर और अधिक ध्यान देने और अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है, लेकिन यह अन्य वेरिएंट की तुलना में लोगों के स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक नहीं है।

    WHO की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा कि यह सच है कि EG.5 तेजी के साथ फैल रहा है, लेकिन यह 2021 के अंत में सामने आए ओमिक्रॉन वेरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर नहीं है।

    लक्षण 

    क्या हैं EG.5 वेरिएंट के लक्षण? 

    सामने आई जानकारी के मुताबिक, EG.5 के लक्षण ओमिक्रॉन के पुराने वेरिएंट्स से काफी मिलते-जुलते हैं।

    ज्यादातर लोग बुखार, बहती नाक, सिरदर्द, थकान, छींक आना और गला खराब होने जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल अधिकतर संक्रमितों में गंभीर रोग के लक्षण नहीं देखने को मिल रहे हैं।

    डॉक्टरों का कहना है कि अधिकतर मरीज दावाइयां लेकर खुद ठीक हो जा रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यता नहीं है।

    मामले 

    विशेषज्ञों का क्या कहना है?

    दावा किया जा रहा है कि EG.5 वेरिएंट के कारण अमेरिका में जुलाई के अंतिम सप्ताह में 9,000 से अधिक संक्रमित लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया, जबकि जून के अंतिम सप्ताह में सिर्फ 6,300 लोग भर्ती हुए थे।

    हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए सीधे तौर पर EG.5 वेरिएंट को जिम्मेदार मानने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

    वेरिएंट 

    UK में फैल रहा EG.5 का सब-वेरिएंट क्या है?

    UK में EG.5 के सब-वेरिएंट EG.5.1 के कारण मामले बढ़ रहे हैं, जिसे 'एरिस' नाम दिया गया है।

    UK की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) के अनुसार, देश में पिछले सप्ताह सामने आए कोरोना वायरस मामलों में से 5.4 प्रतिशत मामलों में इस नए वेरिएंट की पहचान की गई है।

    वेरिएंट के कारण अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर प्रति 1 लाख आबादी पर 1.97 है, लेकिन इसके कारण महामारी की एक और लहर आने की आशंका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    कोरोना वायरस
    कोरोना का नया स्ट्रेन
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    अमेरिका

    अमेरिका ने तमिलनाडु से मंगवाए घड़ियाल और मगरमच्छ, सरकार से मांगी अनुमति तमिलनाडु
    अमेरिका: व्यक्ति को बेबी पाउडर से कैंसर हुआ, जॉनसन एंड जॉनसन को देने पड़ेंगे 154 करोड़ रुपये जॉनसन एंड जॉनसन
    दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका विदेश में पढ़ाई
    राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: मामलों में वृद्धि के बीच देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल कोरोना वायरस के मामले
    अमेरिका: कोरोना वायरस महामारी की वजह से 3 साल से लागू राष्ट्रीय आपातकाल हटाया गया अमेरिका
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 7,830 संक्रमित, सक्रिय मामले 40,000 के पार भारत में कोरोना वायरस
    केंद्र सरकार अब नहीं खरीदेगी कोरोना वायरस वैक्सीन, जानिए क्यों लिया गया फैसला केंद्र सरकार

    कोरोना का नया स्ट्रेन

    क्या है देश में मिला डबल म्यूटेंट कोरोना वेरिएंट और यह चिंता का कारण क्यों है? स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: अक्टूबर में ही सामने आ गया था डबल म्यूटेंट वेरिएंट, अब बना 'ट्रिपल म्यूटेंट' कोरोना वायरस
    डबल म्यूटेंट समेत कोरोना वायरस के तमाम वेरिएंट्स को निष्क्रिय करने में कामयाब रही कोवैक्सिन कोवैक्सिन
    श्रीलंका में मिला कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक स्ट्रेन, हवा में रह सकता है एक घंटा श्रीलंका

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के दौरान पत्थरबाजी से संबंधित विवाद क्या है?  मुहर्रम
    #NewsBytesExplainer: 3 दशक पहले तक क्रिकेट की महाशक्ति रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का कैसे हुआ पतन? वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExplainer: BMW की पहली प्रीमियम SUV थी X5, पढ़िए इस दमदार गाड़ी की कहानी BMW कार
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं IPS अधिकारी प्रभाकर चौधरी, कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद तबादले का मामला क्या? उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025