NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, 13 लोगों की मौत 
    अगली खबर
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, 13 लोगों की मौत 
    पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर हुआ हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, 13 लोगों की मौत 

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 13, 2023
    01:27 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को चीन के इंजीनियरों के एक काफिले पर विद्रोहियों ने हमला कर दिया।

    इस हमले में 4 चीनी इंजीनियर और पाकिस्तान सेना के 9 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच कई घंटों तक गोलीबारी चलती रही थी, जिसमें 2 हमलावर भी मारे गए।

    स्थिति 

    चीनी वाणिज्य दूतावास ने जारी किए दिशा-निर्देश

    द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला सुबह फकीर कॉलोनी के पास करीब 9:30 बजे हुआ था और तब से भीषण गोलीबारी जारी है।

    इसके साथ ही पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में रह रहे अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    हमला 

    BLA की माजिद ब्रिगेड ने ली हमले की जिम्मेदारी

    बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने चीनी इंजीनियरों पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने कहा कि हमला अभी भी जारी है और बाकी की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

    पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने दो कथित हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं।

    अधिकारियों ने ग्वादर शहर में हाई अलर्ट घोषित किया है और बंदरगाह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए इसकी तरफ जाने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया है।

    हमला 

    पहले भी हो चुके हैं ऐसे कई हमले 

    बता दें कि BLA पहले भी बलूचिस्तान प्रांत में चीनी इंजीनियरों और कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए हमले कर चुका है।

    जुलाई, 2021 में चीनी इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बम फेंका गया था, जिसमें 9 चीनी श्रमिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

    इससे पहले अप्रैल में क्वेटा में एक लक्जरी होटल में आत्मघाती बम हमले में 4 लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

    कारण 

    न्यूजबाइट्स प्लस

    BLA बलूच लोगों की आजादी की मांग करता है और पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान में आने बलूच क्षेत्रों को शामिल कर एक अलग बलूच देश बनाना चाहता है।

    BLA को पाकिस्तान, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) भी बलूचिस्तान से होकर गुजरता है और BLA इसके बिल्कुल खिलाफ है।

    संगठन नहीं चाहता कि चीनी सेना बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर बंदरगाह का प्रयोग करे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    चीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    पाकिस्तान समाचार

    इमरान खान के पाकिस्तान छोड़कर जाने पर रोक लगाई गई, पत्नी भी नो-फ्लाई लिस्ट में  इमरान खान
    पाकिस्तान: 55 वर्षीय अधेड़ ने 9 वर्षीय हिंदू बच्ची से की जबरन शादी, धर्म परिवर्तन कराया धर्म परिवर्तन
    पाकिस्तान: 200 भारतीय मछुआरों और 3 कैदियों को रिहा किया जाएगा, बिलावल भुट्टो ने किया ट्वीट बिलावल भुट्टो जरदारी
    पाकिस्तान में रिकॉर्ड 38 प्रतिशत पर पहुंची महंगाई दर, मंडरा रहा दिवालिया होने का खतरा महंगाई दर

    चीन समाचार

    रूस का 80 प्रतिशत कच्चा तेल भारत-चीन ने खरीदा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत-रूस तेल कारोबार रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: बंगाल की खाड़ी में कोको द्वीप पर चीन के सैन्य निर्माण का मामला क्या है? भारत-चीन संबंध
    साजिद मीर को आतंकी घोषित करने पर चीन का अड़ंगा, भारत बोला- तुच्छ भू-राजनीतिक हितों वाला कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
    चीन: खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कंपनी ने दी अनोखी सजा, खिलाया कच्चा करेला अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025