NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: 2022 में 49,000 लोगों ने खुद ली अपनी जान, बंदूक से आत्महत्या के मामले अधिक
    अगली खबर
    अमेरिका: 2022 में 49,000 लोगों ने खुद ली अपनी जान, बंदूक से आत्महत्या के मामले अधिक
    अमेरिका में 2022 में 49,000 लोगों ने दी अपनी जान (तस्वीर: pexels)

    अमेरिका: 2022 में 49,000 लोगों ने खुद ली अपनी जान, बंदूक से आत्महत्या के मामले अधिक

    लेखन गजेंद्र
    Aug 11, 2023
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में साल 2022 में रिकॉर्ड 49,000 लोगों ने खुद अपनी जान ली, जो पिछले साल की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है।

    रॉयटर्स के मुताबिक, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में अमेरिका में होने वाली सभी आत्महत्याओं में आधे से अधिक का साधन बंदूक थी।

    बताया जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के शुरू होने के बाद किसी भी समय की तुलना में अमेरिका में यह संख्या ज्यादा है।

    आंकड़े

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    CDC के आंकड़ों के मुताबिक, आत्महत्या से होने वाली मौतें 2021 में 48,183 से बढ़कर 2022 में अनुमानित 49,449 हो गईं। CDC ने इस साल के आत्महत्या के मामलों की अभी गिनती नहीं की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में साल 2022 में आत्महत्या दर प्रति एक लाख लोगों पर 14.9 रही, जबकि 2018 में प्रत्येक एक लाख लोगों पर 14.2 आत्महत्याएं हुई थीं। ये पिछले रिकॉर्ड से 5 प्रतिशत अधिक हैं।

    आत्महत्या

    लोगों का मानना, मदद मांगना कमजोरी की निशानी

    अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव जेवियर बेसेरा ने बताया कि बढ़ती आत्महत्या को लेकर 10 में से 9 अमेरिकियों का मानना है कि देश मानसिक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है, साथ ही लोग अब भी मानते हैं कि इस मामले में मदद मांगना कमजोरी की निशानी है।

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के एक शोध में 2022 के आंकड़ों से पता चला कि देश में बंदूक से की गई आत्महत्या की दर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

    जानकारी

    यहां से लें सहायता

    अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    अमेरिका

    अमेरिका: व्यक्ति को बेबी पाउडर से कैंसर हुआ, जॉनसन एंड जॉनसन को देने पड़ेंगे 154 करोड़ रुपये जॉनसन एंड जॉनसन
    दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका विदेश में पढ़ाई
    राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    अमेरिका: दुनिया का सबसे उम्रदराज बॉडीबिल्डर है यह शख्स, 90 की उम्र में भी एकदम स्वस्थ अजब-गजब खबरें

    आत्महत्या

    भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में मिला शव  भोजपुरी सिनेमा
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ  भोजपुरी सिनेमा
    तमिलनाडु: पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 9 साल की बच्ची ने दी अपनी जान तमिलनाडु
    बेल्जियम के युवक ने AI बॉट से लंबी बातचीत के बाद की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला यूरोप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025