दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
अफगानिस्तान: तालिबान का नया फरमान, महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर लगाया प्रतिबंध
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने नया फरमान जारी कर काबुल समेत अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर रोक लगा दी है।
अमेरिका: तैरना नहीं आता था, लेकिन बच्चों को बचाने के लिए झील में कूदा व्यक्ति; मौत
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में झील में डूबते 2 बच्चों को बचाने के लिए एक व्यक्ति ने तैरना न आने के बावजूद पानी में छलांग लगा दी और उनको बचा लिया। हालांकि, बच्चों को बचाने में वह खुद डूब गए।
फ्रांस में पांचवे दिन भी हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर किया हमला
फ्रांस में 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हत्या के बाद भड़की हिंसा के पांचवे दिन प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पेरिस के एक उपनगर के मेयर के घर पर हमला कर दिया।
फ्रांस: कौन थे 17 वर्षीय नाहेल, जिनकी हत्या के बाद देशभर में भड़की हिंसा?
फ्रांस में मंगलवार को 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हत्या के बाद भड़की हिंसा लगातार जारी है। कई शहरों में आगजनी और लूटपाट हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया: मानसिक रोगों के इलाज के लिए साइकेडेलिक्स को मंजूरी, ऐसा करने वाला पहला देश बना
ऑस्ट्रेलिया ने कुछ मानसिक रोगों के इलाज के लिए साइकेडेलिक्स (मतिभ्रम करने वाली दवाओं) के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस तरह का कदम उठाने वाला ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है।
#NewsBytesExplainer: स्वीडन में बकरीद पर मस्जिद के सामने कुरान जलाने से संबंधित पूरा विवाद क्या है?
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सेंट्रल मस्जिद के बाहर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कोर्ट से अनुमति लेने के बाद कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिकी विश्वविद्यालयों में आरक्षण खत्म करने का मामला क्या है?
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक और विवादित फैसला सुनाते हुए विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए नस्ल और जातीयता के आधार पर आरक्षण को खत्म कर दिया है। इससे दशकों पुरानी सकारात्मक विभेद (अफरमेटिव एक्शन) कही जाने वाली प्रथा को बड़ा झटका लगा है।
फ्रांस: पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प के बीच आराम से सैंडविंच खाता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो
फ्रांस में एक किशोर की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसा तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प के बीच एक व्यक्ति सैंडविच खाता दिख रहा है।
अमेरिका में 'जॉम्बी जैसी बीमारी' से 9 लोगों की मौत, जानें कारण
अमेरिका में एक खतरनाक ड्रग के कारण फ्लोरिडा में पिछले 18 महीनों में 9 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि के दौरान ओवरडोज के 150 मामले भी सामने आए हैं।
कोल्ड ड्रिंक में उपयोग होने वाले कृत्रिम स्वीटनर को कैंसर का संभावित कारण घोषित करेगा WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अगले महीने सॉफ्टड्रिंक में उपयोग होने वाले कृत्रिम स्वीटनर एस्पार्टेम को कैंसर के संभावित कारक के रूप में सूचीबद्ध कर सकता है।
अमेरिका की जासूसी के लिए चीन गुब्बारों ने किया था अमेरिकी तकनीक का ही इस्तेमाल- रिपोर्ट
अमेरिका ने चीन के जासूसी गुब्बारों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अमेरिका के संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए इन जासूसी गुब्बारों में अमेरिकी तकनीक का ही इस्तेमाल गया था।
रूस में विद्रोह के बाद से नहीं दिखे कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जानें पूरा मामला
रूस में वागनर समूह के विद्रोह के नाकामयाब होने के बाद से कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।
फ्रांस: किशोर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हिंसा जारी, आगजनी और पथराव
फ्रांस में पुलिसकर्मी के एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही। देश के कई हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें आ रही हैं।
इमरान खान ने फिर की मोदी की तारीफ, बोले- वो मुल्क से बाहर फैसले नहीं लेते
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
चीन ने जैविक आतंकवाद के लिए बनाया था कोरोना वायरस, वुहान के शोधकर्ता का सनसनीखेज दावा
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर जारी तमाम अटकलों के बीच चीन फिर से निशाने पर है। वुहान के एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन ने जानबूझकर लोगों को संक्रमित करने के लिए बनाया था और ये चीन के जैविक आतंकवाद का हिस्सा था।
H-1B वीजा धारकों को देश में काम करने की अनुमति देगा कनाडा, परिजन भी रह सकेंगे
अमेरिकी H-1B वीजा धारक भारतीयों के लिए खुशखबरी है। कनाडा के आप्रवासन मंत्री सीन फ्रेजर ने घोषणा की है कि सरकार 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारकों को देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम बनाएगी।
रूस ने यूक्रेन के 864 आम नागरिकों को बंदी बनाया, 77 को मारा- UN
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 800 से अधिक आम नागरिकों को बंदी बनाया है, जिनमें से 77 को मार दिया गया।
2022 में हर मिनट में 11 फुटबॉल मैदानों के बराबर जंगल नष्ट हुए- रिपोर्ट
वनों की कटाई के खिलाफ कदम उठाने के बावजूद इसमें कमी नहीं आई है। मंगलवार को जारी एक वैश्विक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में 2021 की तुलना में 2022 में 10 प्रतिशत अधिक वन काटे गए।
रूस: अपने हथियार सरकार को सौंपेंगे वागनर समूह के लड़ाके, वापस लिए जाएंगे बगावत के मुकदमे
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले वागनर समूह के लड़ाके अपने हथियार और उपकरण सरकार को सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वालीं पत्रकार के उत्पीड़न पर व्हाइट हाउस ने कहा- यह अस्वीकार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान उनसे सवाल पूछने वालीं पत्रकार सबरीना सिद्दीकी का सोशल मीडिया पर उत्पीड़न किए जाने पर व्हाइट हाउस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अमेरिका: न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब होगी दिवाली की छुट्टी, मेयर ने की घोषणा
अमेरिका के न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब दिवाली पर भी छुट्टी होगी। यहां के प्रशासन ने दिवाली को स्कूलों की सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया है।
#NewsBytesExplainer: रूस में बगावत से राष्ट्रपति पुतिन की छवि को क्या नुकसान हुआ?
रूस में वागनर समूह ने शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह का ऐलान करते हुए राजधानी मॉस्को का रुख लिया था।
ब्रिटेन: बाल यौन शोषण वेबसाइट चलाने के लिए भारतीय मनोचिकित्सक को 6 साल की जेल
ब्रिटेन में बाल यौन शोषण वेबसाइट चलाने में मदद करने के दोषी भारतीय मूल के मनोचिकित्सक डॉ कबीर गर्ग को लंदन की वूलविच क्राउन अदालत ने 6 साल की सजा सुनाई है।
अफगानिस्तान: तालिबान के सर्वोच्च नेता ने कहा- दुनिया से चाहते हैं अच्छे राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते
अफगानिस्तान में तालिबान के मुखिया मौलवी हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने बकरीद से पहले अपने एक संदेश में कहा कि तालिबान दुनिया खासकर इस्लामिक देशों से अच्छे राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते चाहता है।
रूस: बगावत के बाद अजीब शांति, अभी तक नहीं दिखे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
रूस में वागनर समूह की बगावत नाटकीय ढंग से खत्म होने के बाद अजीब शांति छा गई है।
LoC पर रक्षा ढांचा बनाने में पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहा है चीन- अधिकारी
चीन नियंत्रण रेखा (LoC) पर रक्षा ढांचे के निर्माण में पाकिस्तानी सेना की लगातार मदद कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।
LTTE को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा दाऊद का करीबी पाकिस्तानी गैंगस्टर हाजी सलीम- रिपोर्ट
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान के कराची का गैंगस्टर हाजी सलीम श्रीलंका के प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम (LTTE) को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है।
वागनर समूह ने व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता किया, येवगेनी प्रिगोजिन को छोड़ना होगा रूस
रूस में बगावत पर उतर आए वागनर समूह के लड़ाकों ने अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता कर लिया है। इसके बाद सैनिक अब मॉस्को की ओर कूच नहीं कर रहे हैं और उन्होंने वास्तोव शहर भी खाली कर दिया है।
रूस में उग्र हुआ सेना और वागनर समूह के बीच संघर्ष, जानें आज दिनभर का घटनाक्रम
रूस की सेना और वागनर समूह के बीच संघर्ष अब उग्र होता जा रहा है। दोनों ही ओर से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
वागनर समूह क्या है और पुतिन का खास रूसी सेना को चुनौती क्यों दे रहा?
रूस के निजी सैनिक समूह वागनर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है।
रूस: वागनर ने रोस्तोव सैन्य मुख्यालय पर कब्जा किया, पुतिन बोले- ये देशद्रोह, सजा मिलेगी
रूस की निजी सेना वागनर समूह ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ ही विद्रोह कर दिया है। वागनर के सैनिक यूक्रेनी सैनिकों के साथ मिलकर रूस के सैनिकों को निशाना बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र यात्रा क्यों है खास; किन लोगों से मिलेंगे और क्या है शेड्यूल?
अमेरिका की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मिस्र यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी पहली मिस्र यात्रा है।
रूस की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन कौन हैं?
रूस ने वागनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन पर सशस्त्र विद्रोह बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
रूस में बगावत: सैनिक समूह वागनर ने रोस्तोव में प्रवेश किया, मॉस्को में हाई-अलर्ट
रूस की सरकार और भाड़े के सैनिक समूह वागनर में खींचतान बढ़ गई है।
पनडुब्बी हादसा: डरा हुआ था सुलेमान, लेकिन 'फादर्स डे' पर पिता को करना चाहता था खुश
अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गई पनडुब्बी टाइटन में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में पनडुब्बी सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
दक्षिण कोरिया: महिला ने अपने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर वर्षों तक फ्रीजर में रखा
दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर दी और उनको वर्षों तक फ्रीजर में छिपाकर रखा।
#NewsBytesExplainer: विनाशकारी अंतःस्फोट क्या होता है, जो टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट की वजह बना?
समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने पहुंची टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
टाइटैनिक को देखने गई पनडुब्बी में हुआ था विस्फोट, पांचों सवारियों की मौत- अमेरिकी तटरक्षक
अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी 'टाइटन' में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी तटरक्षक ने इसकी पुष्टि कर दी है।
अमेरिका: मोदी की यात्रा पर न्यूयॉर्क में चलता-फिरता विरोध, ट्रकों पर स्क्रीन लगाकर पूछे गए सवाल
अमेरिका के 3 दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर यात्रा का विरोध भी नजर आ रहा है।
पाकिस्तान: कड़े विरोध के बाद शिक्षण संस्थानों में होली पर प्रतिबंध का फैसला वापस लिया गया
पाकिस्तान में उच्च शिक्षा आयोग द्वारा शिक्षण संस्थानों में होली पर प्रतिबंध लगाने का फैसला भारी विरोध के बाद गुरुवार को वापस ले लिया गया। आयोग की ओर से आदेश जारी कर यह जानकारी दी गई।