NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान को छोड़कर क्यों जा रहे शिक्षित और कुशल पेशेवर?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान को छोड़कर क्यों जा रहे शिक्षित और कुशल पेशेवर?
    पाकिस्तान से लाखों लोग कर रहे हैं पलायन (तस्वीर- पिक्साबे)

    #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान को छोड़कर क्यों जा रहे शिक्षित और कुशल पेशेवर?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 23, 2023
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान में छाए आर्थिक संकट के बीच वहां के नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़ रहे हैं।

    इस साल के पहले 6 महीनों में रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक लोग पाकिस्तान छोड़कर अन्य देशों में जा चुके हैं। इनमें से करीब एक लाख लोग उच्च प्रशिक्षित पेशेवर थे। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, IT विशेषज्ञ, चार्टर्ड अकाउंटेंट और नर्स आदि शामिल हैं।

    आइए पाकिस्तान से लोगों के पलायन में हुई वृद्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आंकड़ा 

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जून तक 8.32 लाख पाकिस्तानी नागरिकों ने पाकिस्तान छोड़ दिया था। इनमें करीब 4 लाख शिक्षित शामिल हैं।

    बतौर रिपोर्ट, इनमें 35,000 प्रबंधक, 34,000 IT विशेषज्ञ, 11,000 चार्टर्ड अकाउंटेंट, 11,000 इंजीनियर और 4,000-4,000 डॉक्टर और नर्स शामिल हैं।

    हालांकि, आधिकारिक आंकड़े सिर्फ आधी कहानी कह रहे हैं क्योंकि हजारों पाकिस्तानी यूरोप के देशों में जाने के लिए अवैध रास्ता अपना रहे हैं।

    मामला 

    पिछले साल क्या रही थी स्थिति?

    पिछले साल करीब 7.65 लाख लोगों ने पाकिस्तान छोड़ दिया था। इनमें लगभग एक लाख अत्यधिक कुशल पेशेवर भी शामिल थे।

    एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से आधे से अधिक लोग पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निवासी थे, जबकि करीब 27,000 लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रहने वाले थे।

    वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना वायरस के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद भी क्रमशः 2.88 लाख और 2.25 लाख पाकिस्तानी दूसरे देशों में चले गए थे।

    पलायन 

    किन देशों में जा रहे हैं पाकिस्तानी?

    आधिकारिक तौर पर अधिकतर पाकिस्तानी पश्चिम एशियाई देशों में जा रहे हैं।

    इन देशों में मुख्य रूप से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत अन्य खाड़ी देश शामिल हैं, वहीं अगर यूरोप के देशों की बात करें तो पाकिस्तानियों की पसंदीदा जगह रोमानिया है।

    दूसरे देश में पलायन करने वाले पाकिस्तानी अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट रख सकते हैं और यात्रा के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

    स्थिति 

    अवैध रूप से यूरोप जाने की भी कोशिश कर रहे पाकिस्तानी

    पाकिस्तान की स्थिति के कारण निराश लोग देश छोड़ने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। कई पाकिस्तानी अवैध तरीकों के जरिए यूरोप तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

    कई पाकिस्तानी परिवार UAE, मिस्र और लीबिया पहुंचने के बाद समुद्री मार्ग के जरिए यूरोप का सफर तय कर रहे हैं। पिछले महीने ग्रीस जा रही एक नाव के डूबने से 350 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई थी।

    बयान 

    क्यों पलायन कर रहे हैं पाकिस्तानी? 

    ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च शिक्षित लोगों समेत हजारों युवा पाकिस्तान में लगातार गहरा रहे आर्थिक संकट, अनिश्चित राजनीतिक स्थिति और बढ़ रही बेरोजगारी से चिंतित हैं और हर साल रोजगार की तलाश में विदेश जा रहे हैं।

    विदेश में जाकर बस रहे लोगों द्वारा पाकिस्तान को भेजा गया धन देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन इससे देश के आर्थिक असंतुलन की भरपाई नहीं की जा सकती है।

    स्थिति 

    पाकिस्तान में क्यों जारी है आर्थिक संकट?

    कई वर्षों के वित्तीय कुप्रबंधन और राजनीतिक अस्थिरता ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान पूरी तरह से कर्ज में डूबा हुआ है और बढ़ती महंगाई, ईंधन की बढ़ती लागत और गिरते रुपये के कारण उद्योग चौपट हो गए हैं।

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को ऋण भुगतान में सहायता देने के लिए 3 अरब डॉलर के बड़े बेल-आउट पैकेज की घोषणा की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर्थिक संकट
    #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    आर्थिक संकट

    श्रीलंका: आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, स्वास्थ्य मंत्री ने भी छोड़ा पद श्रीलंका
    श्रीलंका: बिगड़ती स्थिति के बीच हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी श्रीलंका
    श्रीलंका के पास बचा सिर्फ एक दिन का पेट्रोल स्टॉक, बढ़ सकती है बिजली कटौती- प्रधानमंत्री अमेरिका
    आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील पाकिस्तान समाचार

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: फ्रांस से राफेल M लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत, जानें इससे जुड़ी अहम बातें और खासियत राफेल लड़ाकू विमान
    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा XUV500 ने एक दशक तक किया था सड़कों पर राज, पढ़िए इसकी कहानी महिंद्रा एंड महिंद्रा
    #NewsBytesExplainer: बिमल रॉय, जिन्होंने 'दो बीघा जमीन' देकर बदल दी बॉलीवुड की दिशा और दशा बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 के साथ क्या-क्या डिवाइस जाएंगे और इनका काम क्या होगा? चंद्रयान-3

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान: इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ  इमरान खान
    इमरान खान से पहले नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के ये पूर्व प्रधानमंत्री हो चुके हैं गिरफ्तार पाकिस्तान सरकार
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की बढ़ी मुश्किलें, तोशखाना मामले में केस चलेगा इमरान खान
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं ब्रिगेडियर 'डर्टी हैरी', जिन्हें इमरान खान ने ठहराया अपनी मुसीबतों के लिए जिम्मेदार?   इमरान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025