NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, रिपब्लिकन पार्टी से करेंगे दावेदारी
    अगली खबर
    भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, रिपब्लिकन पार्टी से करेंगे दावेदारी
    भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

    भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, रिपब्लिकन पार्टी से करेंगे दावेदारी

    लेखन आबिद खान
    Jul 30, 2023
    11:36 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया है। वह निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की है।

    ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर हर्षवर्धन ने ये जानकारी दी है। उन्होंने चुनाव आयोग में नामांकन भी कर दिया है।

    बयान

    दावेदारी पेश करते हुए क्या बोले हर्षवर्धन?

    ट्विटर पर शेयर किए एक वीडियो में सिंह ने कहा, 'मैं आजीवन रिपब्लिकन और अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देने वाला शख्स रहा हूं। मैंने न्यू जर्सी रिपब्लिकन पार्टी के एक रूढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया। अमेरीकियों को बड़ी टेक और बड़ी फार्मा कंपनियों से गंभीर खतरों का सामना करना पड़ता है। अमरीकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। इसलिए मैंने रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन लेने का फैसला किया है।'

    कंपनी

    सिंह ने टेक और दवा कंपनियों पर साधा निशाना

    सिंह ने वीडियो में टेक और दवा कंपनियों पर कई तरह के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा, 'बड़ी दवा कंपनियां सरकार के साथ मिलकर सभी लोगों को प्रायोगिक वैक्सीन लगाने को मजबूर कर फायदा कमा रही है। दूसरी ओर तकनीकी कंपनियां हमारी निजता को निशाना बना रही हैं।'

    सिंह ने खुद को राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र 'शुद्ध उम्मीदवार' बताया और कहा कि उन्होंने कभी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है।

    कौन

    कौन हैं हर्षवर्धन सिंह?

    हर्षवर्धन सिंह का जन्म अटलांटिक सिटी में हुआ था और उनके माता-पिता भारत से हैं। 2009 में न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वे अपने पिता के साथ पारिवारिक बिजनेस संभालते हैं।

    वे कई बार अलग-अलग चुनावों में खड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 2017 में न्यू जर्सी के गवर्नर पद के चुनाव में उन्हें केवल 9.8 प्रतिशत वोट मिले थे।

    उम्मीदवार

    रिपब्लिकन पार्टी की ओर से कौन-कौन मैदान में?

    रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अब तक सिंह समेत 4 नेताओं ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश की है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस और दक्षिण कैरौलिना की 2 बार गवर्नर रहीं भारतीय मूल की निक्की हेली शामिल हैं।

    अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होगा। नए राष्ट्रपति 20 जनवरी, 2025 को शपथ लेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रिपब्लिकन पार्टी
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    ताज़ा खबरें

    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कमल हासन
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स

    अमेरिका

    डुकाटी पैनिगेल V2 की 3,315 यूनिट्स को वापस बुलाया, हेडलाइट में आ रही दिक्कत  डुकाटी
    मनपसंद खाना न मिलने पर यात्री ने विमान में किया हंगामा, मजबूरन करनी पड़ी लैंडिंग ह्यूस्टन
    NIA करेगी सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी हमले की जांच, मंजूरी मिली राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    क्या है बोट जंपिंग चैलेंज, जिसके कारण गई 4 लोगों की जान? टिक-टॉक

    रिपब्लिकन पार्टी

    मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका में लगाया राष्ट्रीय आपातकाल डोनाल्ड ट्रंप
    ट्रम्प को पद से हटाने की हो रही तैयारी, जानें क्यों और क्या है इसकी प्रक्रिया रूस समाचार
    अमेरिका: राष्ट्रपति बने रहेंगे ट्रंप, महाभियोग मामले में सभी आरोपों से हुए बरी डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: कैसे चुना जाता है दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति? जानें राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प ने अब तक किए 10,000 से ज्यादा झूठे और भ्रामक दावे रूस समाचार
    फेसबुक की बड़ी चूक, असुरक्षित सर्वर पर पाए गए 41.9 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर- रिपोर्ट फेसबुक
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, अब आगे क्या? अमेरिका
    पहली बार भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने लगाई मुहर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025