NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के कौन-कौन से नेता आजमा रहे हैं किस्मत?
    अगली खबर
    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के कौन-कौन से नेता आजमा रहे हैं किस्मत?
    अब तक भारतीय मूल के 3 लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया है

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के कौन-कौन से नेता आजमा रहे हैं किस्मत?

    लेखन आबिद खान
    Jul 30, 2023
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए मुख्य विपक्षी पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति पद के लिए अब तक भारतीय मूल के 3 लोगों ने भी अपनी किस्मत आजमाने का ऐलान किया है।

    भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी, निक्की हेली और हर्षवर्धन सिंह भी राष्ट्रपति की रेस में नजर आएंगे।

    आइए आज इन तीनों के बारे में जानते हैं।

    निक्की

    कौन हैं निक्की हेली?

    51 वर्षीय निक्की हेली दो बार दक्षिण कैरोलिना राज्य की गवर्नर रह चुकी हैं। इससे पहले वह संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं।

    उन्होंने कहा था, "मैंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया। गवर्नर के तौर पर मैंने बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य की चुनौती को स्वीकार किया और इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया।"

    हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहीं एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं।

    विवेक

    बायोटेक उद्यमी हैं विवेक रामास्वामी

    भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी का परिवार केरल से अमेरिका जाकर बस गया था। उनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर और मां मनोचिकित्सक हैं। रामास्वामी की जन्म अमेरिका के ओहियो प्रांत के सिनसिनाटी शहर में हुआ था और उनकी पढ़ाई हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी से हुई है।

    रामास्वामी सफल बोयोटेक उद्यमी हैं। उनकी कंपनी की बनाई 5 दवाइयां ऐसी हैं, जिन्हें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मान्यता मिल चुकी है।

    रिपब्लिकन

    रिपब्लिकन पार्टी में तीसरे लोकप्रिय दावेदार हैं रामास्वामी

    37 साल के रामास्वामी को दवाइयों के विकास के प्रति अपने नवोन्मेषी दृष्टिकोण और स्वास्थ्य सेवा में बदलाव की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। रामास्वामी साल 2015-16 में सबसे बड़े बायोटेक IPO का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

    रॉयटर्स के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के लिए रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी में तीसरे सबसे लोकप्रिय दावेदार हैं। रामास्वामी को रिपब्लिकन पार्टी के कुल 9 प्रतिशत नेताओं का समर्थन प्राप्त है। उनकी शादी असिस्टेंट प्रोफेसर और सर्जन अपूर्वा तिवारी से हुई है।

    सिंह

    कौन हैं हर्षवर्धन सिंह?

    हर्षवर्धन सिंह का जन्म अटलांटिक सिटी में हुआ था। 2009 में न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वे अपने पिता के साथ पारिवारिक बिजनेस संभालते हैं।

    वे कई बार अलग-अलग चुनावों में खड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें एक बार भी सफलता नहीं मिली है। 2017 में न्यू जर्सी के गवर्नर पद के चुनाव में उन्हें केवल 9.8 प्रतिशत वोट मिले थे।

    शुद्ध रक्त

    हर्षवर्धन ने खुद को बताया एकमात्र 'शुद्ध रक्त वाला' उम्मीदवार

    सिंह ने खुद को राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र 'शुद्ध रक्त वाला उम्मीदवार' बताया और कहा कि उन्होंने कभी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है।

    सिंह ने बड़ी टेक और फार्मा कंपनियों पर भी निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा, "बड़ी दवा कंपनियां सरकार के साथ मिलकर सभी लोगों को प्रायोगिक वैक्सीन लगाने को मजबूर कर फायदा कमा रही है। दूसरी ओर, तकनीकी कंपनियां हमारी निजता को निशाना बना रही हैं।"

    दावेदार

    राष्ट्रपति पद के लिए कौन-कौन हैं दावेदार?

    रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अब तक 4 नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश की है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस और निक्की हेली शामिल हैं।

    दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कैनेडी परिवार के वंशज रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने दावेदारी पेश की है। कैनेडी जूनियर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भतीजे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेमोक्रेटिक पार्टी
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डेमोक्रेटिक पार्टी

    ट्रम्प को पद से हटाने की हो रही तैयारी, जानें क्यों और क्या है इसकी प्रक्रिया रूस समाचार
    अमेरिका: राष्ट्रपति बने रहेंगे ट्रंप, महाभियोग मामले में सभी आरोपों से हुए बरी डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: जो बाइडन ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को बनाया अपनी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: कैसे चुना जाता है दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति? जानें राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    फेसबुक की बड़ी चूक, असुरक्षित सर्वर पर पाए गए 41.9 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर- रिपोर्ट फेसबुक
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, अब आगे क्या? अमेरिका
    पहली बार भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने लगाई मुहर दिल्ली
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: क्या होती है इन-मेल वोटिंग और ट्रंप क्यों कर रहे इसका विरोध? डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका

    मनपसंद खाना न मिलने पर यात्री ने विमान में किया हंगामा, मजबूरन करनी पड़ी लैंडिंग ह्यूस्टन
    NIA करेगी सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी हमले की जांच, मंजूरी मिली राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    क्या है बोट जंपिंग चैलेंज, जिसके कारण गई 4 लोगों की जान? टिक-टॉक
    अमेरिका: जवान दिखने के लिए बेटे का खून चढ़वाता था यह व्यक्ति, नहीं मिला लाभ अजब-गजब खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से प्रतिबंध हटा, पोल के बाद एलन मस्क ने किया ऐलान ट्विटर
    डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप भारत आएंगे, रियल एस्टेट बिजनेस का करेंगे विस्तार अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, संसद दंगों मामले में आपराधिक मामला चलाने की सिफारिश अमेरिका
    अमेरिका: राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए ट्रंप ने 2020 में नहीं भरा इनकम टैक्स अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025