Page Loader
दक्षिण कोरिया: सियोल में लोगों पर चाकू से हमला; 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल
दक्षिण कोरिया के सियोल में चाकू से हमले में एक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: pexels)

दक्षिण कोरिया: सियोल में लोगों पर चाकू से हमला; 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2023
05:05 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शुक्रवार को सबवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हमला दक्षिण-पश्चिम सियोल में सिलिम सबवे स्टेशन के निकास द्वार के पास किया। मौके पर भगदड़ के बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस उससे घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।

हमला

पकड़े जाने पर चिल्ला रहा था आरोपी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पकड़े जाने पर चिल्ला रहा था कि अब वह जीना नहीं चाहता। आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि वह नशे में नहीं लग रहा था। बता दें कि सियोल में घटना के बाद लोग काफी सहमें हुए हैं क्योंकि दक्षिण कोरिया में ऐसी घटनाएं आम नहीं हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बेहद सुरक्षित देश में 2021 में प्रति एक लाख लोगों पर हत्या की दर 1.3 है।