NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: चीन के विदेश मंत्री एक महीने से 'लापता', जानें क्या अटकलें लगाई जा रहीं
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: चीन के विदेश मंत्री एक महीने से 'लापता', जानें क्या अटकलें लगाई जा रहीं
    चीन के विदेश मंत्री किन गेंग आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 25 जून को दिखाई दिए थे

    #NewsBytesExplainer: चीन के विदेश मंत्री एक महीने से 'लापता', जानें क्या अटकलें लगाई जा रहीं

    लेखन आबिद खान
    Jul 24, 2023
    08:02 pm

    क्या है खबर?

    चीन के विदेश मंत्री किन गेंग बीते एक महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। वे पहले से तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं और विदेशी नेताओं से भी नहीं मिल रहे हैं।

    चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसके बाद गेंग के गायब होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    आखिरी बार

    आखिरी बार कब दिखाई दिए थे गेंग?

    गेंग सार्वजनिक मंच पर आखिरी बार 25 जून को दिखाई दिए थे। तब उन्होंने रूस, श्रीलंका और वियतनाम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इसके बाद वे अब तक दिखाई नहीं दिए हैं।

    उनके गायब होने को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक रिपोर्ट में महिला पत्रकार के साथ संबंध के कारण भी उनके गायब होने की आशंका जताई गई है।

    गायब

    कई पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों से भी गायब रहे गेंग

    25 जून के बाद से गेंग एक भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

    4 जुलाई को उन्हें बीजिंग में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल से मिलना था, लेकिन चीन ने 2 दिन पहले बैठक की तारीख आगे बढ़ा दी।

    10-11 जुलाई को भी गेंग को इंडोनेशिया में एक सम्मेलन में हिस्सा लेना था। तब विदेश मंत्रालय ने कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से गेंग सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    अटकलें

    क्यों लग रही हैं गेंग के 'गायब' होने की अटकलें?

    गेंग के गायब होने की अटकलें लगाए जाने के पीछे 2 वजहें हैं। पहली, वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं।

    दूसरी, विदेश मंत्रालय उनको लेकर किसी भी सवाल का ठीक ढंग से जवाब नहीं दे रहा है। 7 जुलाई को जब विदेश मंत्रालय से पत्रकारों ने गेंग के बारे पूछा तो विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है। मंत्रालय ने गेंग की अनुपस्थिति में कामकाज से जुड़े सवालों को भी टाल दिया।

    महिला

    महिला पत्रकार से संबंध वाला मामला क्या है?

    अटकलें हैं कि हागंकांग स्थित फीनिक्स टीवी की प्रसिद्ध रिपोर्टर फू जियाओटियन के साथ गेंग का कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। जियाओटियन का जन्म चीन में हुआ था, लेकिन वे अमेरिकी नागरिक हैं।

    दावा किया जा रहा है कि दोनों का एक बच्चा भी है। पिछले साल पैदा हुए इस बच्चे के बारे में ट्वीट करते हुए जियाओटियन ने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया था, केवल इतना कहा था कि उसके पिता चीनी मूल के हैं।

    पत्रकार

    पत्रकार को गेंग के गायब होने से क्यों जोड़ा जा रहा?

    बताया जा रहा है कि जियाओटियन पहले से शादीशुदा हैं और जो बच्चा हुआ है, वो विवाहेतर संबंधों से हुआ है। हालांकि, इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं है और केवल अटकलें लगाई जा रही हैं।

    दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि शियाओटियन एक डबल एजेंट हैं। एशिया सेंटिनल के मुताबिक, शियाओटियन पर ब्रिटिश खुफिया विभाग से संबंध रखने का आरोप है, इसलिए भी इस मामले में गेंग के गायब होने की अटकलें हैं।

    गेंग

    कौन हैं किन गेंग?

    गेंग दिसंबर, 2022 में चीन के विदेश मंत्री बनाए गए थे। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय में ही अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं।

    वे अमेरिका में चीन के राजदूत भी रहे हैं। वह 2018 से 2021 तक विदेश मामलों के उपमंत्री भी रहे हैं।

    उन्हें 'वुल्फ वॉरियर' राजनयिक माना जाता है, यानी ऐसा राजनयिक, जो उग्र तरीके से चीन का बचाव करता है।

    गेंग उत्तर-पूर्वी शहर तियाजिन के रहने वाले हैं। वे शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    बीजिंग
    चीन समाचार
    चीनी सरकार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजों के TMC, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? पश्चिम बंगाल
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खास क्यों और क्या-क्या अहम समझौते हो सकते हैं? नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: सुजुकी एक्सेस 125 की 50 लाख यूनिट्स बना चुकी है कंपनी, जानिए स्कूटर का सफर  सुजुकी एक्सेस 125
    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर करेगा लैंड, जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह क्षेत्र चंद्रयान-3

    बीजिंग

    गुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में 7 भारतीय शहर शामिल भारत की खबरें
    ज्यादा सनस्क्रीन का प्रयोग लड़की के लिए बना जानलेवा, टूटी दस से ज्यादा पसलियां चीन समाचार
    कमाल का स्कूल! यहां लड़कों को सिखाए जाते हैं डेटिंग के तौर-तरीके चीन समाचार
    कोरोना वायरस: चीन में 25 मौतें, कई भारतीय फंसे; दूसरे देशों में भी सामने आए मामले चीन समाचार

    चीन समाचार

    उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट भारत-चीन संबंध
    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? कोरोना वायरस
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक अजब-गजब खबरें
    अमेरिका की समिति ने की भारत को NATO प्लस समूह में शमिल करने की सिफारिश अमेरिका में मोदी

    चीनी सरकार

    ट्विटर ने बंद किए चीनी सरकार का प्रोपगैंडा कर रहे 1.70 लाख अकाउंट्स ट्विटर
    बैन के बाद टिक-टॉक ने कहा- चीनी सरकार के साथ कभी कोई जानकारी शेयर नहीं की चीन समाचार
    भारत के चीन से आयात में आई 13 प्रतिशत की कमी, 16 प्रतिशत बढ़ा निर्यात चीन समाचार
    चाइनीज हैकर्स ने भारत सरकार और NGOs को बनाया निशाना, किए स्पूफिंग अटैक्स हैकिंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025