Page Loader
ईरान में भीषण गर्मी के कारण 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, तापमान 50 डिग्री के पार
ईरान में गर्मी की वजह से 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन (तस्वीर: pixabay)

ईरान में भीषण गर्मी के कारण 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, तापमान 50 डिग्री के पार

लेखन गजेंद्र
Aug 02, 2023
06:36 pm

क्या है खबर?

ईरान में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसे देखते हुए सरकार ने 2 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने स्कूल, कॉलेज, बैंक और सभी कार्यालय 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। डॉक्टरों ने बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने और घर में रहने की सलाह दी है। सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं।

गर्मी

ईरान में बिजली संकट गहराने के आसार

ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इस साल बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि लोगों ने AC का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। कई शहरों में भयंकर कटौती हो रही है और देश में बिजली का संकट गहरा सकता है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में अधिक तापमान और धूल भरी आंधी की वजह से करीब 1,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।