Page Loader
चीन: एक महीने से लापता विदेश मंत्री को बर्खास्त किया गया, वांग यी संभालेंगे जिम्मेदारी
वांग यी फिर से चीन के विदेश मंत्री बनाए गए (तस्वीर: ट्विटर/@AbiyAhmedAli)

चीन: एक महीने से लापता विदेश मंत्री को बर्खास्त किया गया, वांग यी संभालेंगे जिम्मेदारी

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2023
05:36 pm

क्या है खबर?

एक महीने से गायब चीन के विदेश मंत्री किन गेंग को बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी जगह वांग यी को मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वांग यी इससे पहले भी विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मौजूदा समय में वह कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग के निदेशक हैं। गेंग के सार्वजनिक रूप से नजर न आने को लेकर सरकार की ओर से साफ जवाब नहीं दिया गया है।

तैनाती

एक महीने से गायब हैं गेंग

BBC के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले 57 वर्षीय गेंग एक महीने से नजर नहीं आए हैं। पिछले साल दिसंबर में उनको विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था। जानकारी के मुताबिक, गेंग को आखिरी बार 25 जून को सार्वजनिक कार्यक्रम में रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ बैठक में देखा गया था। तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।