दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
युद्धविराम पर अनिश्चितता, होर्मुज पर कोई ऐलान नहीं; ट्रंप के संबोधन में नहीं मिले ये जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह राष्ट्र को संबोधित किया। पूरी दुनिया की उनके संबोधन पर नजरें थीं। माना जा रहा था कि वे ईरान युद्ध को लेकर कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
मलेशिया में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह, तेल संकट के बीच फैसला
पश्चिम एशिया में तनाव से बढ़े तेल और गैस संकट का असर बढ़ता जा रहा है। अब मलेशिया में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिकी जनता को पत्र लिखा, कहा- इजरायल का प्रॉक्सी बना अमेरिका
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने गुरुवार तड़के अमेरिकी जनता के नाम एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने जनता से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा संघर्ष पर सवाल उठाने की अपील की है।
डोनाल्ड ट्रंप का ईरान युद्ध पर संबोधन, कहा- हम युद्ध समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर बताया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है।
इंडोनेशिया में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके से लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी शुरूआती तीव्रता 7.8 बताई गई है। हालांकि, बाद में यह 7.4 दर्ज की गई। भूकंप इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर क्षेत्र में आया था।
ट्रंप का दावा- ईरान ने अभी-अभी युद्धविराम का अनुरोध किया, होर्मुज खुलने पर विचार करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को उनसे युद्ध रोकने का अनुरोध किया है, लेकिन ट्रंप ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
#NewsBytesExplainer: NATO से बाहर निकल सकता है अमेरिका, दुनिया पर क्या होगा असर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने NATO को कागजी शेर बताते हुए कहा कि वे पहले भी इससे ज्यादा प्रभावित नहीं थे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ईरान युद्ध से दूर रहेंगे, कहा- होर्मुज शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका देश ईरान, अमेरिका और इजरायल के युद्ध में नहीं शामिल होगा।
NATO से बाहर निकलने पर विचार कर रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ये कागजी शेर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
कौन हैं अमेरिकी महिला पत्रकार जिनका इराक में दिनदहाड़े हुआ अपहरण? सामने आया वीडियो
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एक चिंतित करने वाली खबर आई है। युद्ध को कवर करते समय इराक के बगदाद में एक अमेरिकी महिला पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है।
इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, कई लोगों की मौत
पश्चिमी एशिया में संघर्ष रिहायशी इलाकों के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है। अब इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।
खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप और ईरान के बयानों से मिल रहे ये संकेत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका कुछ ही हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान खत्म कर सकता है। दूसरी ओर, ईरान ने भी कुछ शर्तों के साथ युद्ध खत्म करने की इच्छा जताई है।
यीशु मसीह को लपेटे गए 'ट्यूरिन के कफन' का संबध भारत से, नई जांच में खुलासा
काफी सालों से लोगों के लिए आकर्षण और विवाद का विषय रहे यीशु मसीह को लपेटे गए 'ट्यूरिन के कफन' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत
रूस का एक सैन्य विमान बुधवार तड़के क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार 29 लोगों की मौत हो गई है।
होर्मुज जलडमरूध्य को खुलवाने के लिए सैन्य अभियान में मदद करेगा UAE
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फैसला किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद को तैयार है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध समाप्त करने के संकेत दिए, कहा- हम बहुत जल्द निकल जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान समाप्त कर सकता है।
ईरान ने दी माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने 1 अप्रैल से प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
यूरोप से नाराज हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- तेल अमेरिका से खरीदो या खुद जुटाओ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध में मदद न करने से यूरोपीय देशों से खासा नाराज हैं। मंगलवार को उन्होंने ब्रिटेन को तेल के मामले में दो-टूक बात कही।
अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने पर ईरान ने विशिष्ट फौज तैनात की, कहा- हम इंतजार में
ईरान ने अमेरिका की चुनौती को स्वीकारते हुए एक नया वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें विशिष्ट सैन्य कमांडो की तैनाती को दिखाया गया है।
अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर बंकर बस्टर बमों से क्यों किया हमला?
अमेरिका ने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है।
फ्लोरिडा के पाम बीच हवाई अड्डे का नाम बदलकर डोनाल्ड ट्रंप हवाई अड्डा रखा गया
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच हवाई अड्डे का नाम बदल दिया गया है। अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने की मंजूरी मिल गई है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले जहाजों पर टोल की मंजूरी दी, इतना लगेगा शुल्क
ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नई प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब जहाजों पर शुल्क लगाया जाएगा।
ईरान का आरोप- अमेरिका ने भारत जा रहे मानवीय सहायता विमान को निशाना बनाया
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत जा रहे महान एयर के एक मानवीय सहायता विमान को निशाना बनाया है।
ईरान युद्ध से बाहर निकलना चाहते हैं ट्रंप, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाना प्राथमिकता नहीं- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान युद्ध को खत्म करना चाहते हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य खुले या बंद रहे।
जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई की पाकिस्तान में मौत, कारणों का खुलासा नहीं
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।
ईरान के इस्फहान गोला-बारूद अड्डे पर अमेरिका ने बंकर-बस्टर बम दागा, ट्रंप ने साझा किया वीडियो
अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिसका वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
ईरान ने कहा- युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका से सिर्फ अनुरोध मिला, कोई बातचीत नहीं
ईरान ने एक बार फिर तमाम दावों को खारिज करते हुए कहा कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वार्ता में शामिल नहीं हुआ है।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- समझौता न होने पर करेंगे ऊजा संयंत्रों पर हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोनों देशों के बीच चल रही युद्धविराम वार्ता के बीच ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।
वानुअतु में लगे भूकंप के तीव्र झटके, रिक्टर पैमाने पर 7 मापी गई तीव्रता
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु द्वीप समूह में सोमवार को भूकंप के बेहद तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे क्षेत्र में बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
ईरान का संवर्धित यूरेनियम जब्त करने के लिए जमीनी अभियान शुरू कर सकते हैं ट्रंप- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से 450 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम निकालने के लिए जमीनी अभियान शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।
#NewsBytesExplainer: ईरान के पास कितना कच्चा तेल, खार्ग द्वीप पर क्यों कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने के संकेत देते हुए कहा है कि ईरान में तेल पर कब्जा करना उनकी 'सबसे पसंदीदा चीज' है।
यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट हुई चोरी, कंपनी में बयान में कही ये बात
यूरोप से चोरी की एक अजीब और बड़ी घटना सामने आई है। यहां मशहूर ब्रांड नेस्ले की किटकैट चॉकलेट से भरा एक पूरा ट्रक गायब हो गया है। इस ट्रक में लगभग 12 टन किटकैट चॉकलेट थी।
मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ट्रंप के दावों के बीच जारी किया नया संदेश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर चुके हैं कि वे गंभीर घायल हुए हैं किसी न किसी तरह से जिंदा हैं।
खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से तेल छीनना पसंद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जमीन पर सैनिक उतारने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे ईरान में तेल पर कब्जा करना पसंद करेंगे।
ईरान युद्ध का एक महीना: 3,300 की मौत, 10 लाख विस्थापित; आकंड़ों में जानें भयावहता
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को शुरू हुए एक महीना हो गया है। युद्ध के चलते पश्चिम एशिया अराजकता और हिंसा की चपेट में है और कच्चे तेल की कीमतों का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है।
होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब के बंद होने का खतरा; ये कितना अहम, क्या होगा असर?
शनिवार को ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल पर हमला किया है। ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में ये पहली बार है, जब हूती विद्रोहियों ने कोई हमला किया है।
ईरान ने जारी किए मीनाब स्कूल पर हमले का आदेश देने वाले अमेरिकी अधिकारियों के नाम
ईरान ने सार्वजनिक रूप से 2 अमेरिका की नौसेना के अधिकारियों पर मीनाब के एक स्कूल पर टॉमहॉक मिसाइल हमले के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है, जिसमें लगभग 175 लोगों की मौत हो गई थी।
ईरान में जमीनी अभियान शुरू कर सकता है अमेरिका, खार्ग द्वीप पर कब्जे समेत ये है योजना
अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ती हुई सैन्य तैनाती और युद्धविराम वार्ता को लेकर असमंजस के बीच युद्ध में ये एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
ईरान ने अमेरिका के साथ सशर्त मध्यस्थता के लिए जताई सहमति, पाकिस्तान में अहम बैठक
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका के साथ मध्यस्थता के लिए सशर्त सहमति जताई है। इन शर्तों में ईरान पर हमलों को तत्काल रोकना और भविष्य में हमले न होने की विश्वसनीय गारंटी देना शामिल है। न्यूज18 ने शीर्ष राजनयिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
ईरान ने 20 पाकिस्तानी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी
ईरान ने पाकिस्तान के झंडे वाले 20 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इसकी जानकारी दी है।