LOADING...
इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, कई लोगों की मौत
ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर इजरायल का हमला

इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, कई लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

पश्चिमी एशिया में संघर्ष रिहायशी इलाकों के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है। अब इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हवाई हमला मंगलवार रात हुआ है, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। हमले से ग्रैंड हुसैनीया मस्जिद के गुंबद और मीनारों के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां बड़ी संख्या में आपातकालीन कर्मचारी तैनात हैं।

हमला

तेहरान से 300 किलोमीटर दूर है जंजन शहर

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि ग्रैंड हुसैनीया की इमारत शिया लोगों के जमा होने और शोक सभाओं के लिए एक हॉल है। यह ज़ंजन में 'फ़िरदौसी स्ट्रीट' पर बनी है, जो तेहरान से करीब 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक औद्योगिक प्रांतीय राजधानी है। हमले के समय मस्जिद में कितने लोग थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है।

हमला

कुवैत के ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमला

ईरान ने भी कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया है। उसने ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई। इस बीच, यमन के हौथियों ने दक्षिणी इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि यह ऑपरेशन ईरान और हिज़्बुल्लाह के साथ समन्वय में किया गया था। हालांकि, इजरायली सेना का कहना है कि मिसाइल को प्रक्षेपण के तुरंत बाद रोक दिया गया था।

Advertisement