LOADING...
इंडोनेशिया में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
इंडोनेशिया में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप आया

इंडोनेशिया में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

लेखन गजेंद्र
Apr 02, 2026
06:32 am

क्या है खबर?

इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके से लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी शुरूआती तीव्रता 7.8 बताई गई है। हालांकि, बाद में यह 7.4 दर्ज की गई। भूकंप इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर क्षेत्र में आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGC) के अनुसार, गुरुवार तड़के आए भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर थी और इसका केंद्र इंडोनेशिया के टेरनेट से 127 किलोमीटर (79 मील) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप के बाद सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है।

भूकंप

तटों पर लहरें उठने की संभावना

वैज्ञानिकों ने जोरदार भूकंप के बाद इसके केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर लहरें उठने की संभावना जताई है। टेरनाटे और टिडोरे जैसे कुछ शहरों में स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की तैयारी को कहा है। टेरनेट शहर की आबादी 2.05 लाख से अधिक है। शहर में कई जगह क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि, घायलों और हताहतों की संख्या पता नहीं चली है।

ट्विटर पोस्ट

इंडोनेशिया में भूकंप

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

भूकंप का दृश्य

Advertisement