LOADING...
कौन हैं अमेरिकी महिला पत्रकार जिनका इराक में दिनदहाड़े हुआ अपहरण? सामने आया वीडियो
इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार गिरफ्तार

कौन हैं अमेरिकी महिला पत्रकार जिनका इराक में दिनदहाड़े हुआ अपहरण? सामने आया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एक चिंतित करने वाली खबर आई है। युद्ध को कवर करते समय इराक के बगदाद में एक अमेरिकी महिला पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है। सऊदी अरब के अल अरबिया ने बताया कि पत्रकार की पहचान शेली किटल्सन के रूप में हुई है। हालांकि, न तो अमेरिका और न ही इराकी अधिकारियों ने इस पहचान की पुष्टि की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बयान

इराक के आतंरिक मंत्रालय ने बयान दिया

इराक के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक विदेशी पत्रकार का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अल जजीरा के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि अपहरण में शामिल संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और अपहरण में इस्तेमाल वाहन जब्त है। बताया जा रहा है कि वाहन भागने के दौरान पलट गया था, जिसके कारण उसे जब्त कर लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

ट्विटर पोस्ट

पत्रकार के अपहरण का वीडियो

Advertisement

पहचान

कौन हैं पत्रकार शेली किटल्सन?

शेली किटल्सन अमेरिका में जन्मी हैं और स्वतंत्र पत्रकार और फोटो पत्रकार हैं। शेली को मध्य पूर्व और अफगानिस्तान को कवर करने का व्यापक अनुभव है। किटल्सन के लेख अल-मॉनिटर, फॉरेन पॉलिसी, BBC वर्ल्ड सर्विस, न्यू लाइन्स मैगज़ीन, पॉलिटिको और TRT वर्ल्ड आदि में प्रकाशित होते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 के अंत में अफगानिस्तान में रेडियो वृत्तचित्रों का निर्माण करके की थी। उन्होंने 2012 में, पहली बार सीरिया में प्रत्यक्ष संघर्ष को रिपोर्ट किया था।

Advertisement