LOADING...
वानुअतु में लगे भूकंप के तीव्र झटके, रिक्टर पैमाने पर 7 मापी गई तीव्रता
वानुअतु में लगे भूकंप के तीव्र झटके

वानुअतु में लगे भूकंप के तीव्र झटके, रिक्टर पैमाने पर 7 मापी गई तीव्रता

Mar 30, 2026
03:19 pm

क्या है खबर?

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु द्वीप समूह में सोमवार को भूकंप के बेहद तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे क्षेत्र में बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (GFZ) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7 मापी गई, जिसे खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है। यह शक्तिशाली भूकंप शाम को 7:44 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) आया। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

केंद्र

130 किलोमीटर गहराई पर था भूकंप का केंद्र

GFZ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 130 किलोमीटर (80 मील) की गहराई पर था। इसके अलावा कहा गया है कि सटीक तीव्रता, केंद्र और गहराई के आंकड़े कुछ घंटो या मिनटों में बदले जा सकते हैं। भूकंप के वैज्ञानिक डाटा की समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप के झटके आसपास के इलाके में लगभग हर किसी ने महसूस किए हैं। इससे बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुनामी

भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इनकॉर्पोरेटेड रिसर्च इंस्टीट्यूशन्स फॉर सीस्मोलॉजी (IRIS) में भूकंप की तीव्रता 7.2 ही बताई गई है। इसी तरह फ्रांस की रेजो नेशनल डी सर्विलां सिस्मिक ने इसकी तीव्रता 6.3 बताई है। जर्मनी की रिसर्च फॉर जिसोसाइंसेज ने इस भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई है। भूकंप के झटके लुगनविले, हॉग हार्बर, पोर्ट-ओली, नोरसप और सोला में महसूस किए गए हैं।

Advertisement