LOADING...
यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट हुई चोरी, कंपनी में बयान में कही ये बात
12 टन चॉकलेट लेकर इटली से पोलैंड जा रहा ट्रक गायब हो गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट हुई चोरी, कंपनी में बयान में कही ये बात

लेखन आबिद खान
Mar 30, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

यूरोप से चोरी की एक अजीब और बड़ी घटना सामने आई है। यहां मशहूर ब्रांड नेस्ले की किटकैट चॉकलेट से भरा एक पूरा ट्रक गायब हो गया है। इस ट्रक में लगभग 12 टन किटकैट चॉकलेट थी। जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले हफ्ते की है। ट्रक इटली से पोलैंड की तरफ जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। अब ट्रक और चॉकलेट दोनों की तलाश जारी है।

बयान

कंपनी बोली- स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं

घटना के बाद किटकैट ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि इटली में हमारी फैक्ट्री और पोलैंड में उनके गंतव्य के बीच 12 टन किटकैट उत्पाद चोरी हो गए हैं। हम जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है और आपूर्ति पर भी कोई असर नहीं पड़ा है।"

कंपनी

किटकैट ने कहा- चोरों ने 'ब्रेक' लेने की बात को गंभीरता से ले लिया

किटकैट के प्रवक्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम हमेशा लोगों से कहते हैं 'हेव अ ब्रेक, हेव अ किटकैट' लेकिन लगता है चोरों ने इस बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और 12 टन चॉकलेट लेकर ही 'ब्रेक' ले लिया।" कंपनी ने यह भी कहा कि चोरी हुई चॉकलेट यूरोप के अनौपचारिक बाजारों में बेची जा सकती है। हालांकि, हर चॉकलेट बार पर खास बैच कोड के जरिए इसकी पहचान की जा सकती है।

Advertisement