LOADING...
क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत
क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
09:17 am

क्या है खबर?

रूस का एक सैन्य विमान बुधवार तड़के क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार 29 लोगों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रूसी An-26 सैन्य परिवहन विमान में 23 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार देर शाम को क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित उड़ान पर मौजूद An-26 विमान से संपर्क टूट गया था।

हादसा

तकनीकी खराबी से हुआ हादसा

मंत्रालय ने बताया कि विमान के मलबे को खोज और बचाव कर्मियों ने ढूंढ लिया है। अभी तक किसी के जीवित बचे होने के संकेत नहीं हैं। क्रीमिया में जिस जगह हादसा हुआ है, वह काला सागर में फैला एक प्रायद्वीप है और जिसे रूस ने 2014 में यूक्रेन से छीन लिया था। बताया जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गया था और एक बड़े चट्टान से टकरा गया। मामले की जांच की जारी है।

हादसा

पहले भी हुए हैं हादसे

वर्ष 2022 में यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया में तकनीकी उड़ान के दौरान यूक्रेनी An-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक मौत हुई थी। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक अन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 26 मौत हुई थी। उसी साल दक्षिण सूडान में एक An-26 विमान हादसे में 5 रूसियों सहित 8 लोग मारे गए। वर्ष 2017 में पश्चिम अफ्रीका के कोटे-डी आइवर में लैंडिंग के दौरान An-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 मौत हुई थी।

Advertisement

जानकारी

40 यात्रियों को ले जा सकता है विमान

An-26 विमान 1960 के दशक के उत्तरार्ध से सेवा में है। यह हल्का विमान एयरलाइंस द्वारा माल ढुलाई के लिए भी उपयोग किया जाता रहा है। यह कम और मध्यम दूरी पर माल और 40 यात्रियों तक को ले जाने की क्षमता रखता है।

Advertisement