LOADING...
मलेशिया में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह, तेल संकट के बीच फैसला
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी

मलेशिया में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह, तेल संकट के बीच फैसला

लेखन गजेंद्र
Apr 02, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में तनाव से बढ़े तेल और गैस संकट का असर बढ़ता जा रहा है। अब मलेशिया में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच ऊर्जा लागत को कम करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि इस महीने से मलेशियाई सरकारी कर्मचारी घर से काम करना शुरू कर देंगे।

संकट

15 अप्रैल से लागू होगी नीति

प्रधानमंत्री अनवर ने कहा कि यह नीति 15 अप्रैल से प्रभावी होगी और मंत्रालयों, सरकारी एजेंसियों और राज्य से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारियों पर लागू होगी। अनवर ने कहा कि नीति के बारे में अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी, साथ ही राज्य की तेल कंपनी पेट्रोनास और अन्य कंपनियां ईंधन और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने मलेशिया ऊर्जा संकट को लेकर ऑनलाइन गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।

कार्रवाई

कार्यालयों में बढ़ाया जाएगा AC का तापमान

इस बीच, मलेशियाई भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के मुख्य आयुक्त तन श्री आज़म बाकी ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा खपत को कम करने के लिए अपने सभी कार्यालयों में एयर कंडीशनर (AC) का तापमान बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया है और यह कदम सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा। इसके बाद लोगों को छोटी आस्तीन वाली शर्ट पहनने की अनुमति मिल सकती है।

Advertisement