LOADING...
जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई की पाकिस्तान में मौत, कारणों का खुलासा नहीं
जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई की पाकिस्तान में मौत

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई की पाकिस्तान में मौत, कारणों का खुलासा नहीं

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
09:29 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह जानकारी जैश समर्थक टेलीग्राम चैनलों पर चल रही है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मसूद के संदेश लिखा था, "मेरे प्यारे बड़े भाई...हकीम मुहम्मद ताहिर अनवर...का देहांत हो गया है।" शोक संदेश में कहा गया था कि अंतिम संस्कार बहावलपुर के जामिया उस्मान-ओ-अली में मस्जिद रात 11 बजे होगा।

संगठन

संगठन को लग सकता है झटका

अगर ताहिर अनवर की मौत की पुष्टि होती है तो यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए बड़ा झटका होगा। ताहिर मसूद अजहर के 5 भाईयों में बड़ा था। संगठन में मसूद के 2 भाईयों की बड़ी भूमिका बताई जाती है, जिसमें एक इब्राहिम अजहर है और दूसरा ताहिर है। इब्राहिम अफगानिस्तान में ऑपरेशन संभालता था, जबकि ताहिर अनवर जैश के सशस्त्र कैडरों का नेतृत्व करता था। बाद में ताहिर को श-ए-मोहम्मद के मरकज उस्मान-ओ-अली का प्रमुख बनाया गया था।

खात्मा

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद का परिवार मारा गया था

बहावलपुर में JeM का मुख्यालय है। पिछले साल भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मुख्यालय को हवाई हमला से ध्वस्त किया था। बाद में संगठन ने स्वीकारा की हमले में मसूद की बहन, उसका पति, भतीजा-भतीजी और बच्चे समेत 10 लोग मारे गए थे। संगठन की जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह को भी भारी नुकसान पहुंचा था। बता दें कि संगठन 2001 में संसद हमला 2016 का पठानकोट हमला, उरी हमला और 2019 के पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था।

Advertisement