ट्रंप का दावा- ईरान ने अभी-अभी युद्धविराम का अनुरोध किया, होर्मुज खुलने पर विचार करेगा अमेरिका
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को उनसे युद्ध रोकने का अनुरोध किया है, लेकिन ट्रंप ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि ईरान के अधिक बुद्धिमान नेतृत्व ने युद्धविराम का अनुरोध किया है, लेकिन अमेरिका तभी विचार करेगा जब होर्मुज को खोला जाएगा। ट्रंप ने दोहराया कि वह तब तक ईरान को तबाह कर देंगे।
दावा
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं। उन्होंने अभी-अभी अमेरिका से 'युद्धविराम' का अनुरोध किया है! हम इस पर तभी विचार करेंगे, जब होर्मुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा।' ट्रंप ने आगे कहा कि तब तक, हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस 'पाषाण युग' में धकेल देंगे!'
संबोधन
ईरान युद्ध पर जानकारी देंगे ट्रंप
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति का जिक्र किया है। हालांकि, वो कौन है ये नहीं बताया। ईरान के मौजूदा राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन हैं, जो जुलाई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति चुने गए थे और अभी काबिज हैं। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका में रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 6 बजे) ईरान युद्ध पर जानकारी देंगे। संभावना है कि वे युद्धविराम पर या अगले कदम की कोई घोषणा कर सकते हैं।