'धुरंधर' से सफलता के शिखर पर पहुंचे रणवीर सिंह, अब सबसे महंगी फिल्म से मचेगा तहलका
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' में व्यस्त चल रहे हैं। दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद सीक्वल को लेकर लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने लायक है। इस बीच, रणवीर की एक और फिल्म अपने बजट को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही है जिसका नाम 'प्रलय' है।
फिल्म
300 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा फिल्म का बजट
मिड-डे के मुताबिक, रणवीर अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' के लिए तैयार हो रहे हैं, जो एक हाई कॉन्सेप्ट जॉम्बी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। यह रणवीर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी, जिसका बजट कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पिंकविला से बातचीत में सूत्र ने बताया, "रणवीर ने एक बैकएंड प्रॉफिट शेयरिंग डील की है और स्क्रिप्ट डेवलपमेंट से लेकर VFX योजना तक हर चरण में शामिल हैं।"
शूटिंग
2026 के मध्य में शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रलय' की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। 'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद फिल्म का बजट दर्शाता है कि निवेशक अभिनेता के नाम पर बड़ा निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि इससे निश्चित रूप से मुनाफा होगा। अटकलें यह भी हैं कि इस फिल्म में रणवीर के साथ 'लोका चैप्टर 1: चंद्र' में काम कर चुकीं कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।