प्रियंका ने ओम बिरला के दावे को झूठा बताया, कहा- प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस दावे पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की महिला सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खतरा बताया है। केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि अगर संसद में महिला सांसद प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए खड़ी हैं तो क्या वे हमला करने वाली हैं? उन्होंने स्पीकर बिरला के दावे को पूरी तरह से झूठा और गलत बताया।
बयान
महिला सांसदों द्वारा नुकसान पहुंचाने की बात पूरी तरह गलत- प्रियंका
प्रियंका ने पत्रकारों से कहा कि क्या हुआ, जो महिला सांसद पटल के पास खड़ी थीं, ये सवाल ही गलत है कि किसी सांसद ने प्रधानमंत्री की तरफ हाथ उठाया और उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, ये पूरी तरह गलत और झूठ है। प्रियंका ने आगे कहा कि अगर लोकसभा स्पीकर अपनी पार्टी के सदस्यों को खड़े होकर किताब कोट करने की अनुमति देते हैं कि वो बकवास करें तो विपक्ष विरोध जरूर करेगा।
बयान
प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं- प्रियंका
प्रियंका ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की बुधवार को संसद में नहीं आए तो वे अब स्पीकर के पीछे छिप रहे और ये सब कहलवा रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। वे स्पीकर से ये सब कहलवा रहे हैं क्योंकि उनकी कल संसद में आने की हिम्मत नहीं हुई, सिर्फ इसलिए की 3 महिलाएं उनकी बेंच के पास खड़ी थीं। क्या बकवास है।"
ट्विटर पोस्ट
प्रियंका गांधी का बयान
तीन महिलाएँ विरोध करने खड़ी हो जाएँ तो इसका क्या मतलब है कि वो प्रधानमंत्री पर हमला करने खड़ी हैं? pic.twitter.com/KB2xWlCoz8
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 5, 2026
बयान
स्पीकर बिरला ने क्या कहा था?
बुधवार को विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते हुए स्पीकर ओम बिरला और प्रधानमंत्री मोदी के पटल तक पहुंच गए थे। इस पर, गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने से पहले स्पीकर ने बुधवार की घटना को संसदीय इतिहास में काला धब्बा बताया। स्पीकर ने कहा कि उनके पास जानकारी आई थी कि कांग्रेसी सांसद प्रधानमंत्री के आसन पर पहुंचकर कोई घटना कर सकते थे, जिसे टालने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया था।