बिल्डिंग गिरना: खबरें
दिल्ली: सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरने से 2 बच्चों और गर्भवती समेत 5 की मौत
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार शाम को गिरी 5 मंजिला इमारत में 5 लोगों की जान गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के एक महीने बाद बुधवार को सीमापुरी इलाके में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
गाजा में इमारत गिरने से बच्चों समेत 20 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
गाजा में एक आवासीय इमारत ढहने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और दर्जनों अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। बताया जा रहा है कि इस 6 मंजिला इमारत को युद्ध के दौरान नुकसान हुआ था, जिसके बाद आज ये ढह गई।
दिल्ली इमारत मालिक को कमजोर नींव के बारे में पता था, फिर भी किया निर्माण- FIR
दिल्ली के सत्य निकेतन में ढह चुकी इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि हरिराम को इमारत की जर्जर स्थिति के बारे में जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने अनुमति के बिना और निर्माण करवाया।
दिल्ली इमारत हादसा: पास वाली जर्जर इमारत को 1-2 दिन में ढहाएगा MCD
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत हादसे के बाद प्रशासन अब खतरनाक इमारतों की जांच कर रहा है। पता चला है कि जो इमारत गिरी थी, उसके पास वाली इमारत भी जर्जर स्थिति में है।
हाई कोर्ट में सुनवाई, अधिकारी निलंबित और मकान मालिक गिरफ्तार; दिल्ली इमारत हादसे में क्या-क्या हुआ?
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। इनमें 5 छात्र शामिल हैं। बचाव अभियान को 24 घंटे से ज्यादा समय बाद खत्म कर दिया गया है।
दिल्ली इमारत हादसा: MCD पर गिरी गाज, 5 अधिकारी निलंबित
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम (MDC) ने दक्षिण जोन के 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अनुमति से ज्यादा निर्माण, आपातकालीन निकास नहीं और तोड़फोड़; दिल्ली इमारत हादसे में सामने आईं लापरवाहियां
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं, जिनकी तलाश में बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 7 हुई, बचाव अभियान अभी भी जारी
दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित हॉस्टल की इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। अब तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि करीब 20-30 छात्र मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत; 3 की मौत, कई मलबे में दबे
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
हैदराबाद में निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत
हैदराबाद के अंजैया नगर में शनिवार को एक 7 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
मुंबई के पास भिवंडी में 4 मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहा, 8 की दबकर मौत
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में गुरुवार देर रात 4 मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दबकर 8 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली के रोहिणी में बारिश के बीच इमारत ढही, 8 लोगों के दबने की आशंका
दिल्ली में तेज बारिश के बीच रोहिणी के सेक्टर-16 में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कम से कम 8 लोगों के दबे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में भारी बारिश के कारण इमारत गिरी, 15 से अधिक लोग फंसे
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। बुधवार को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक इमारत भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें 15 से अधिक लोग दब गए।
मुंबई में बारिश के कारण 3 मंजिला चॉल ढही, 5 बच्चों समेत 6 की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके में एक 3 मंजिला चॉल ढह गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है।
जयपुर के अरावली पैलेस में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 6 मजदूरों की दबकर मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हुई है।
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदान की छत गिरने से कई मजदूर दबे, 5 की मौत
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तारातला के पास बन रहे एक गोदाम की छत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूर दब गए।
दिल्ली के मुकुंदपुर में गैस सिलेंडर फटने से इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे
दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फट गया, जिसके बाद पूरी इमारत भर-भराकर ढह गई।
दिल्ली: 5 मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, 10 घायल; कई अभी भी दबे
दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, करीब 12 लोगों को बचाया गया है।
चीन में 5.2 तीव्रता के भूकंप से गिरीं 13 इमारतें, 2 की मौत
चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार तड़के आए 5.2 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया। लिउझोउ शहर में आए भूकंप में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लापता है।
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटने से इमारत ढही; 4 मौत, 12 अन्य घायल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां गंगापार के फाफामऊ क्षेत्र में कोल्ड स्टोरज टैंक फटने के बाद इमारत के ढटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
राजस्थान: कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
राजस्थान के कोटा में बीती रात 3-मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई।
दिल्ली के प्रीत विहार में जल बोर्ड के पुराने कार्यालय में छत का हिस्सा ढहा
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक इमारत के धराशायी होने की खबर आई है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मोरक्को में 2 इमारत ढही, 19 लोगों की दबकर मौत
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को के ऐतिहासिक फेस शहर में बुधवार को 2 इमारत भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें दबकर 19 लोगों की मौत हो गई है।
मुंबई के माहिम में तोड़फोड़ के दौरान 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोग घायल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार को तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक 4 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।
इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत भरभराकर गिरी, 1 की मौत; 65 छात्र दबे
इंडोनेशिया में मंगलवार तड़के एक स्कूल की इमारत भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर 1 छात्र की मौत हो गई, जबकि 65 अभी भी मलबे में दबे हैं।
महाराष्ट्र के विरार में 4 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) समेत कई बचाव एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
दिल्ली के दरियागंज में जर्जर इमारत गिरी, 3 लोगों की दबकर मौत
दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को एक इमारत भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
राजस्थान: स्कूल हादसे से ठीक पहले बच्चों ने की थी शिकायत, शिक्षकों ने नहीं दिया ध्यान
राजस्थान के झालावाड़ में 25 जुलाई को हुए स्कूल हादसे में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
राजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरी, 6 बच्चों की मौत, 28 गंभीर घायल
राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक जर्जर सरकारी स्कूल की छत बारिश के कारण भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में 6 बच्चों की मौत हुई है।
दिल्ली के वेलकम इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के वेलकम इलाके में आज सुबह एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कम से कम 12 मलबे में दब गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 6 मकान ढहे; 3 की मौत, करीब 12 लोग दबे
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां मसानी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोविंद नगर इलाके में 6 मकान अचानक ढह गए हैं।
दिल्ली के मुस्तफाबाद में बहुमंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां के दयालपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बहुमंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पंजाब के मोहाली में 3 मंजिला इमारत गिरी, करीब 15 लोगों के दबने की आशंका
पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सोहाना में एक 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई है। मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है।
मेरठ में 3 मंजिला इमारत गिरी, करीब 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 3 मंजिला इमारत गिरने से 10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दब गए हैं।
लखनऊ हादसे में अब तक 8 की मौत, 27 घायल; बचाव कार्य अभी भी जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 7 सितंबर को इमारत गिरने के बाद अभी तक बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों का आकंड़ा बढ़कर 8 पर पहुंच गया है और 27 घायलों का इलाज जारी है।
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े हादसे की खबर है।
दिल्ली: कोटला मुबारकपुर में इमारत गिरने से कई मजदूर दबे, 1 की मौत
दिल्ली में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां कोटला मुबारक इलाके में शाम करीब 5ः00 बजे एक इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग दब गए।
राजस्थान: अजमेर शरीफ दरगाह के पास 4 मंजिला इमारत अचानक ढही, कई लोग मलबे में दबे
राजस्थान में मंगलवार को अजमेर शरीफ दरगाह के पास 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
गुरुग्राम: बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिला की मौत, बिल्डर के खिलाफ FIR
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो हाई राइज सोसायटी के 18 मंजिला टावर-D की छठी मंजिल के ड्राइंग रूम की छत गुरुवार शाम को अचानक भरभराकर गिर गई।
महाराष्ट्र: भिवंडी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, राहत-बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र में भिवंडी इलाके में सोमवार तड़के हुई इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।