LOADING...
राजस्थान: कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
राजस्थान के कोटा में इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत

राजस्थान: कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

लेखन आबिद खान
Feb 08, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

राजस्थान के कोटा में बीती रात 3-मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई। इमारत के सबसे निचली मंजिल पर एक रेस्टोरेंट था। घटना के समय यहां 10-12 कर्मचारी और कुछ ग्राहक थे, जो मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही आपातकालीन बल मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल भेजे गए 10 लोगों में से 2 की मौत हो गई।

घटना

मृतकों में 14 साल का बच्चा भी शामिल

बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी, उसके पीछे निर्माण कार्य चल रहा था। इस वजह से ड्रिलिंग और पाइलिंग के चलते इमारत में कंपन हो रहे थे। संभवत: इसी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे में एक 20 साल का छात्र और 14 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक भी मलबे में दब गया और उसके दोनों पैर कट गए।

बयान

सांसद ओम बिरला बोले- घटना अत्यंत पीड़ादायक

लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने कहा, 'कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं। हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना।

Advertisement