लोकसभा चुनाव: खबरें

भाजपा की देर रात प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार रात को एक अहम बैठक हुई।

नीतीश कुमार ने क्यों कहा समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव तय कार्यक्रम से पहले होने की आशंका जताई है। उन्होंने पिछले दिनों अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं को समय से पूरा करने को कहा।

14 Jun 2023

बिहार

विपक्षी पार्टियों की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर नहीं होगी कोई चर्चा- रिपोर्ट

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार पर चर्चा नहीं की जाएगी।

बृजभूषण सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि वे इसी सीट से वर्तमान में सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, EVM और पेपरट्रिल की जांच शुरू

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोग की ओर से प्राथमिक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और पेपरट्रिल मशीन की जांच की जा रही है।

भाजपा के खिलाफ 450 सीटों पर संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है विपक्ष, पटना में होगी चर्चा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होती दिखाई दे रही हैं। इसी सिलसिले में 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में कई विपक्षी पार्टियों के नेता जुटने वाले हैं।

07 Jun 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है JDS, गठबंधन की अटकलें तेज

कर्नाटक चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जनता दल सेक्युलर (JDS) के एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विपक्षी पार्टियों की अहम बैठक से पहले कांग्रेस और TMC के बीच विवाद क्यों?

केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद जारी है। इसी के मद्देनजर आगामी 12 जून को विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक होनी है।

लोकसभा चुनाव: भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी एक महीने का विशेष अभियान, जानें रणनीति

भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 30 मई से विशेष प्रचार अभियान चलाएगी। भाजपा ने राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों को साधने के लिए रणनीति तैयार की है।

महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, दिखाए थे बगावती सुर

लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश के कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है।

नीतीश कुमार ने तेज की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम, खड़गे और राहुल से मिलेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सांसद राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

कर्नाटक विजय पर प्रशांत किशोर की कांग्रेस को हिदायत- इसे लोकसभा चुनाव का संकेत न माने

राजनीतिक रणनीतिकार और बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने बुधवार को कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव के परिणामों को लेकर गलतफहमी न पालने की हिदायत दी।

ममता ने भरी विपक्षी महागठबंधन पर हामी, नीतीश के 'वन-ऑन-वन' फॉर्मूले से हुईं प्रभावित- JDU नेता

आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के महागठबंधन को लेकर हामी भर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ही ममता ने तीसरा मोर्चा बनाने का इरादा छोड़ दिया था।

ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार, रखी ये शर्त 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।

लोकसभा चुनाव: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विपक्षी गठबंधन में शामिल होने से किया इनकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के महागठबंधन में शामिल होने की सभी संभावनाओं से इनकार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव के लिए महिला वोटरों को साधने में जुटी भाजपा, जानें खास योजना 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता-विरोधी लहर से निपटने के लिए भाजपा महिला वोटबैंक को साधने की तैयारी में है।

ममता बनर्जी विपक्ष एकता पर बातचीत को तैयार, कहा- भाजपा को शून्य देखना चाहती हूं 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की।

ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे।

18 Apr 2023

जनगणना

#NewsBytesExplainer: जातिगत जनगणना क्या है और विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को क्यों उठा रही हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को जातिगत जनगणना कराने के चुनौती दी है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

लोकसभा चुनाव: विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार का 'एक सीट एक उम्मीदवार' फॉर्मूला, जानें रणनीति

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने मुलाकात की।

नीतीश की राहुल और खड़गे के साथ बड़ी बैठक, विपक्ष को एकजुट करने पर बनी सहमति 

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद जारी है। इस कड़ी में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर एक बैठक की, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

विपक्षी एकता की कवायद तेज, कांग्रेस ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को दिया बैठक का न्योता

2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की उम्मीद में कांग्रेस ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और रणनीति पर चर्चा करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के नेताओं की एक बैठक प्रस्तावित की है।

लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी

लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे के गठन की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को कोलकाता में समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की।

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममत बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों की एकजुटता को बड़ा झटका दिया है।

2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे

2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट हों तो भाजपा को हरा सकते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आएं और एक विकल्प पेश करें तो आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को हराया जा सकता है

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, तीसरी बार लौटेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ANI के विशेष साक्षात्कार में दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है और पार्टी तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी।

01 Feb 2023

बजट

बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 33 प्रतिशत बढ़ा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये से अधिक किया जा रहा है।

न्यूजीलैंड: नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू, जेसिंडा अर्डर्न के उत्तराधिकारी की रेस में ये नाम आगे

न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नए नेता की तलाश शुरू कर दी है। संभावित उम्मीदवारों में शीर्ष पर सांसद क्रिस हिपकिंस, किरी एलन, माइकल वुड और नानैया महुता का नाम शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का इस्तीफे का ऐलान, कहा- अब ऊर्जा नहीं बची

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अगले महीने अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।

रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध?

चुनाव आयोग ने सोमवार को रिमोट वोटिंग पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए हर मतदाता तक पहुंचें

दिल्ली में हुई भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी हर मतदाता तक पहुंचे।

2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने की घोषणा की गई है और वह 2024 लोकसभा चुनाव तक भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।

07 Jan 2023

बिहार

बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रमुख एजेंडा रही जातिगत जनगणना की आखिरकार शनिवार से शुरुआत हो गई है।

2024 की तैयारी: गृह मंत्री अमित शाह इस महीने करेंगे 11 राज्यों का दौरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

01 Jan 2023

चुनाव

साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे?

साल 2023 में देश के नौ राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस टास्क फोर्स की सोमवार को पहली बैठक, खड़गे करेंगे अध्यक्षता

कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- भाजपा टिकट दे तो मंडी से चुनाव लड़ने को तैयार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज एक इंटरव्यू में राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भाजपा चाहेगी तो वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

चंद्रशेखर राव ने बढ़ाया पार्टी का दायरा, राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की भारत राष्ट्र समिति

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी का दायरा बढ़ाते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना राष्ट्र समिति को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नाम से जाना जाएगा।