NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार, रखी ये शर्त 
    अगली खबर
    ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार, रखी ये शर्त 
    ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने का संकेत दिया

    ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार, रखी ये शर्त 

    लेखन सकुल गर्ग
    May 15, 2023
    08:07 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि TMC उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार है, जहां पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

    हालांकि, ममता ने शर्त रखी कि अगर कांग्रेस को उनका और उनकी पार्टी का समर्थन चाहिए तो उसे भी पश्चिम बंगाल में TMC का समर्थन करना होगा।

    बयान 

    कांग्रेस को भी अन्य पार्टियों का करना चाहिए समर्थन- ममता

    ममता ने अपने बयान में कहा, "जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, उसे वहां लड़ना चाहिए और हम उनका समर्थन करेंगे। हालांकि, कांग्रेस को अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए भी इसी तरह का समर्थन दिखाना चाहिए।"

    उन्होंने आगे कहा, "ऐसा नहीं चल सकता कि TMC कर्नाटक में आपका (कांग्रेस) समर्थन करे और आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ें। अगर आप कुछ अच्छा हासिल करना चाहते हैं तो आपको भी कुछ क्षेत्रों में त्याग करना होगा।"

    बयान

    ममता बोलीं- 200 लोकसभा सीटों पर मजबूत है कांग्रेस

    ममता ने कहा कि TMC की गणना के हिसाब से कांग्रेस 200 लोकसभा सीटों पर मजबूत स्थिति में है, जहां पर उसका समर्थन किया जा सकता है।

    उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) मजबूत है, इसलिए हमें उनका समर्थन करना चाहिए। हालांकि, मैं यह नहीं कह रही हूं कि कांग्रेस को वहां (उत्तर प्रदेश) में नहीं लड़ना चाहिए। हम उस सब पर चर्चा कर सकते हैं।"

    सुझाव 

    ममता ने विपक्षी पार्टियों से किया एकजुट होने का आह्वान

    ममता ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए और उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए, जो अपने संबंधित राज्य में मजबूत हो।

    उन्होंने कहा, "किसी भी राज्य में जो भी पार्टी मजबूत है, उसका समर्थन किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को, बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन को समर्थन मिलना चाहिए।"

    टिप्पणी 

    हालिया समय में कांग्रेस पर हमलावर रही हैं ममता

    कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद ममता के कांग्रेस के प्रति बदले रुख ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, ममता हालिया समय में कांग्रेस पर हमलावार रही हैं।

    उन्होंने मार्च में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी TRP बताते हुए कहा था कि अगर राहुल विपक्ष के नेता बने रहे तो भाजपा को कोई नहीं हरा सकेगा।

    उन्होंने कहा था कि TMC लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी और किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

    समीकरण

    नए राजनीतिक समीकरण तलाश रहा है विपक्ष 

    लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद जारी है। लोकसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय रहने के चलते विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा को मात देने के लिए नए समीकरण तलाश कर रही हैं।

    कुछ पार्टियों ने संयुक्त मोर्चा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। TMC जैसी अन्य पार्टियों ने मिले-जुले संकेत दिए हैं, वहीं बीजू जनता दल (BJD) जैसी पार्टियों ने इससे दूरी बना ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ममता बनर्जी
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    कौन है डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले अहमद अल-शरा, जिन पर था 85 करोड़ का इनाम? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कैसे दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत? भारतीय वायुसेना
    WTC 2023-25: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी खूब धनवर्षा, भारत को मिलेंगे 12.31 करोड़ रुपये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    गूगल ने अमेरिका को साइबर हमले को लेकर दी चेतावनी, कंपनियों को निशाना बना रहे हैकर्स गूगल

    ममता बनर्जी

    बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: आखिरकार मंत्री पद से बर्खास्त किए गए पार्थ चटर्जी पश्चिम बंगाल
    अर्पिता मुखर्जी की कैश से भरी चार गाड़ियों की तलाश कर रही ED- सूत्र तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल: मंत्रीमंडल में बदलाव करेंगी ममता बनर्जी, 4-5 नए चेहरे होंगे शामिल पश्चिम बंगाल
    शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता मुखर्जी बोलीं- घर पर मिला पैसा मेरा नहीं, गैर-हाजिरी में रखा गया पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    IPL के बहाने कांग्रेस ने गौतम गंभीर को घेरा, हरकत को बताया 'सड़क छाप गुंडई' गौतम गंभीर
    कर्नाटक: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मोदी बोले- बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया नरेंद्र मोदी
    मानहानि मामला: गुजरात हाई कोर्ट का राहुल गांधी को अंतरिम राहत देने से इनकार राहुल गांधी
    बजरंग दल: इतिहास और विवादों पर एक नजर, कांग्रेस ने प्रतिबंध लगाने का किया है वादा बजरंग दल

    लोकसभा चुनाव

    भारत में फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापन देने में भाजपा सबसे आगे आम आदमी पार्टी समाचार
    चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे फेसबुक
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? तमिलनाडु
    तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार तमिलनाडु

    तृणमूल कांग्रेस

    बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा पश्चिम बंगाल की राजनीति
    पश्चिम बंगाल: अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 28 करोड़ कैश और 5 किलो सोना बरामद पश्चिम बंगाल
    लोकसभा में बोलीं केंद्रीय मंत्री भौमिक- पश्चिम बंगाल के मंत्री फोन नहीं उठाते पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, बाबुल सुप्रियो बने कैबिनेट मंत्री पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025