NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे
    राजनीति

    2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे

    2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे
    लेखन नवीन
    Feb 22, 2023, 04:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी

    2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। खड़गे ने कहा, "नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कई बार कह चुके हैं कि वो इकलौते व्यक्ति हैं, जो देश का सामना कर सकते हैं और कोई व्यक्ति उन्हें छू नहीं सकता। कोई भी लोकतांत्रिक व्यक्ति यह नहीं कह सकता और जनता उन्हें चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।"

    "जनता 2024 में भाजपा को सिखाएगी सबक"

    खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि, "नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां कोई तानाशाही नहीं है। आपको जनता ने चुनकर भेजा है और जनता ही आपको सबक 2024 के चुनाव में सबक सिखाएगी, सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएंगी।" उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों से बातचीत कर रही है।

    "लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई"

    खड़गे ने कहा, "चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिलता तो कांग्रेस सभी पार्टियों के साथ लेकर बहुमत पेश करेगी और सरकार बनाएगी। यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं। हमेशा देश में लोकतंत्र और संविधान जिंदा रहेगा।" उन्होंने कहा, "भाजपा के लोग देशभक्ति की बात करते हैं, कांग्रेस पर सवाल उठाते हैं। भाजपा के किस नेता ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और किसे फांसी हुई है।"

    "महात्मा गांधी के हत्यारे करते हैं देशभक्ति की बात"

    खड़गे ने कहा, "ये लोग देशभक्ति बात कर रहे हैं और हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। कांग्रेस के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। महात्मा गांधी, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई, उनकी हत्या कर दी गई। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी ने जान दी है। राजीव गांधी ने जान दी है। इन्हें लगता है आजादी 2014 में मिली है और 1947 में मिली आजादी इन्हें याद नहीं है। "

    खड़गे ने NDPP-भाजपा गठबंधन पर भी साधा निशाना

    नागालैंड में चुनावी रैली के दौरान खड़गे ने नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा के गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और भाजपा ने मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल करके यह सरकार बनाई है। बता दें कि नागालैंड की कुल 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा, जिसके नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस समाचार

    टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें कर्नाटक चुनाव
    #NewsBytesExplainer: शिवसेना से पहले इन पार्टियों में भी हो चुकी है चुनाव चिन्ह को लेकर लड़ाई     शिवसेना समाचार
    छत्तीसगढ़: कोयला घोटाले में कांग्रेस नेताओं पर ED की छापेमारी, भूपेश बघेल बोले- भाजपा हताश है  छत्तीसगढ़
    कर्नाटक: कांग्रेस का अनोखा अभियान, भाजपा के विरोध में कान में फूल लगाकर विधानसभा पहुंचे नेता कर्नाटक

    लोकसभा चुनाव

    राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट हों तो भाजपा को हरा सकते हैं राहुल गांधी
    2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, तीसरी बार लौटेंगे- अमित शाह अमित शाह
    बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 33 प्रतिशत बढ़ा बजट
    न्यूजीलैंड: नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू, जेसिंडा अर्डर्न के उत्तराधिकारी की रेस में ये नाम आगे न्यूजीलैंड

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में प्रधानमंत्री मोदी को कहा 'मौनी बाबा', उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताई आपत्ति राज्यसभा
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना लुई वितों का मफलर, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड बजट सत्र
    अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष अडाणी समूह
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023