NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव 
    राजनीति

    ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव 

    ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव 
    लेखन नवीन
    Mar 03, 2023, 10:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव 
    ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन से किया इनकार

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममत बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों की एकजुटता को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव TMC अकेले दम पर लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। TMC अध्यक्ष ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के विधानसभा चुनाव और पांच राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद वाम पार्टी और कांग्रेस पर भाजपा से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है।

    ममता बनर्जी बोलीं- 2024 चुनाव में TMC और लोगों के बीच होगा गठबंधन

    ममता बनर्जी ने कहा, "2024 लोकसभा चुनाव में हम TMC और लोगों के बीच एक गठबंधन देखेंगे। हम किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। हम लोगों के समर्थन से अकेले लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "जो लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं, वो लोग उनके साथ हैं और TMC को वोट जरूर देंगे। पश्चिम बंगाल में वाम-कांग्रेस गठबंधन भले ही उपचुनाव जीत गया हो, लेकिन यह उनकी नैतिक हार है।"

    उपचुनाव में सागरदिघी सीट हारने पर क्या बोलीं ममता?

    ममता ने कहा, "कांग्रेस, वामपंथी पार्टियों और भाजपा सभी ने सागरदिघी में हुए उपचुनाव में 'सांप्रदायिक कार्ड' खेला। बस अंतर यह है कि भाजपा ने इसे खुले तौर पर खेला है, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) और कांग्रेस ने तो हद ही कर दी।" उन्होंने कहा, "अगर गठबंधन अपवित्र होगा तो कांग्रेस भाजपा के साथ कैसे लड़ेगी। उपचुनाव में हार के लिए मैं किसी को दोष नहीं देती हैं, लेकिन यह एक अनैतिक गठबंधन था।"

    उपचुनाव में हार हमारे लिए सबक- ममता 

    ममता ने कहा, "हमें CPM और कांग्रेस की बात नहीं माननी चाहिए, जो भाजपा के साथ काम करते हैं। हम उनके साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं। उपचुनाव में जो हार हुई है, वो एक सबक है।" दरअसल, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा है और कांग्रेस ने यह सीट सत्तारूढ़ पार्टी से छीन ली है।

    2019 लोकसभा चुनाव में विफल रहा था गठबंधन का प्रयास

    2019 लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ विपक्ष पार्टियों के गठबंधन के प्रमुख वार्ताकारों में से एक थीं, लेकिन यह गठबंधन न केवल विफल रहा, बल्कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    सागरदिघी सीट पर उपचुनाव के नतीजे रहे?

    पश्चिम बंगाल की सागरदीघी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बायरन बिस्वास ने 22,980 वोटों से बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने TMC के प्रत्याशी देवाशीष बनर्जी को हराया, जबकि भाजपा ने यहां दिलीप साहा को मैदान में उतारा था। इसी जीत के साथ कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में खाता भी खुल गया है क्योंकि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ममता बनर्जी
    लोकसभा चुनाव
    तृणमूल कांग्रेस

    ममता बनर्जी

    BBC कार्यालय पर छापा: ममता बनर्जी बोलीं- एक दिन देश में मीडिया नहीं बचेगा  BBC
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: वंदे भारत एक्सप्रेस के कार्यक्रम में नाराज दिखीं ममता बनर्जी, मंच पर नहीं गईं पश्चिम बंगाल

    लोकसभा चुनाव

    2024 में बनेगी कांग्रेस के गठबंधन की सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट हों तो भाजपा को हरा सकते हैं राहुल गांधी
    2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, तीसरी बार लौटेंगे- अमित शाह अमित शाह
    बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 33 प्रतिशत बढ़ा बजट

    तृणमूल कांग्रेस

    मेघालय चुनाव नतीजे: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सांगसाक सीट से जीत दर्ज की मेघालय
    ममता बनर्जी की पार्टी TMC का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने प्रोफाइल पिक्चर और नाम बदला   ट्विटर
    पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, TMC पर आरोप पश्चिम बंगाल की राजनीति
    पश्चिम बंगाल: मंत्री बाबुल सुप्रियो के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023