NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया
    अगली खबर
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख

    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया

    लेखन नवीन
    Jan 17, 2023
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने की घोषणा की गई है और वह 2024 लोकसभा चुनाव तक भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के कार्यकाल को सर्वसम्मति से जून, 2024 तक बढ़ा दिया गया है और नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने बिहार समेत कई प्रदेशों के चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।

    बता दें कि नड्डा का मौजूदा कार्यकाल आगामी 20 जनवरी को खत्म हो रहा था।

    भाजपा

    भाजपा ने नड्डा के नेतृत्व में किया शानदार प्रदर्शन- अमित शाह

    शाह ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष नड्डा के कार्यकाल विस्तार का प्रस्ताव रखा था और इस पर सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।

    उन्होंने कहा, ''नड्डा के नेतृत्व में बिहार चुनाव में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। NDA ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में हमने जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटों की संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।"

    बयान

    कोरोना महामारी से दौरान नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया उल्लेनीय काम- शाह

    शाह ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में कोराना महामारी के दौरान 'सेवा ही संगठन' के रूप में कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय काम किया और इस दौरान प्रभावितों को मदद पहुंचाने में संगठन की अहम भूमिका रही।

    उन्होंने कहा कि नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया है और उन्हें विश्वास है कि नड्डा के नेतृत्व में 2019 चुनाव से भी ज्यादा सीटें हासिल करके भाजपा केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी।

    संगठन

    भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में शाह को भी दिया था कार्य विस्तार

    भाजपा के संविधान के मुताबिक, पार्टी का कोई भी नेता तीन-तीन साल तक लगातार दो बार अध्यक्ष पद पर बने रह सकता है और इसके चलते नड्डा को एक साल का कार्य विस्तार दिया गया है।

    इससे पहले शाह को भी साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्य विस्तार दिया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन ने नड्डा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भी विस्तार किया है।

    चुनाव

    नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है और इस बैठक में जेपी नड्डा ने आगामी नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी कार्यकारिणी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

    2024 से पहले त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, कर्नाटक, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    ऐसे में भाजपा सांगठनिक चुनाव में समय गंवाने की बजाय बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    अमित शाह
    जेपी नड्डा
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    प्रधानमंत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार कांग्रेस समाचार
    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार
    बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- शराबी हो तुम नीतीश कुमार

    अमित शाह

    JDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी नीतीश कुमार
    2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर: दो घरों में मृत मिले एक ही परिवार के 6 लोग, जांच में जुटी पुलिस जम्मू-कश्मीर
    बिहार: आज बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार

    जेपी नड्डा

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP और मुख्य सचिव को किया तलब पश्चिम बंगाल
    ममता और केंद्र के बढ़ी तनातनी, मुख्य सचिव और DGP को दिल्ली भेजने से किया इनकार पश्चिम बंगाल
    जेपी नड्डा के काफिले पर हमला: गृह मंत्रालय ने तीन IPS अधिकारियों को दिल्ली बुलाया दिल्ली
    कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट हुए कोरोना वायरस

    लोकसभा चुनाव

    भारत को अब तक मिले तीन राफेल लड़ाकू विमान, ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा इस्तेमाल भारत की खबरें
    पश्चिम बंगाल: उपचुनावों के दौरान भाजपा उम्मीदवार की लात-घूसों से पिटाई, वीडियो वायरल पश्चिम बंगाल
    उद्धव ठाकरे: जानें कैसा रहा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर महाराष्ट्र
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कुमारास्वामी के खिलाफ देशद्रोह और मानहानि का मामला दर्ज कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025